हिंदी सरल भाषा

hindi
hindi

“हिंदी है सरल सहज भाषा”
“सब लोगों के मन को भाती है”
लेकिन ना जानें क्यों कुछ समय से ये लुप्त होती जाती है
घर में रहते हैं अधिकतर लोग इसका गुणगान करते हैं,
फिर ना जानें क्यों बाहर कहीं छुप जाती है।।

कभी-कभी लगता है ऐसे, मीडिया ना हो तो ये पहचान खो देती
कभी-कभी लगता है ऐसे, हिंदी सिनेमा ना हो तो ये अपना सम्मान खो देती।।

घर में बैख़ौफ हिंदी बोलने वाले ना जानें क्यों , वो हिंदी पोस्ट करने से डरते हैं
जो बोले अंग्रेजी में वो पढ़ा लिखा समझा जाये
हिंदी बोलने वालों को ना जानें क्यों अनपढ़ कहा जाये।।

Writer- Kalpana Chauhan