उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। भारत के 29 राज्यों और 7 केंद्रशासित प्रदेशों में यह राज्य उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि उत्तराखंड की इस पावन धरती में देवों का वास होता है।
वैसे तो हमारे देश भारत के प्रत्येक राज्य की अपनी अलग महत्ता है लेकिन बात जब इस पावन भूमि की जाती है तो यह ना सिर्फ नए जोड़ो के घूमने का एक अच्छा स्थान समझा जाता है बल्कि यह चार धामों, मंदिरों का भी स्थल माना जाता है।
यदि आप अपना हनिमून प्लॉन कर रहे हैं, और किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहाँ आप प्रकृति को करीब से जान सकें। तो आप उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों को चुन सकते हैं।
यहाँ प्रकृति की वादियों में आप अपने पार्टनर के साथ प्यार के पलों को ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। उत्तराखंड के खूबसूरत स्थानों में आपने नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, रानीखेत के बारे में तो सुना ही होगा।
आप उत्तराखंड में इन खूबसूरत स्थानों को तो चुन ही सकते हैं साथ ही इनके अलावा कुछ और खूबसूरत स्थानों से आपका परिचय करवाते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में-
कौसानी- कौसानी उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में स्थित प्रकृति की खूबसूरती का एक खूबसूरत उदाहरण है। कौसानी की खूबसूरती के बारे में आपने पहले भी कई बार सुना होगा। कौसानी में हिमालय की खूबसूरती के नज़ारे को भी देखा जा सकता है। कौसानी के विषय में रोचक तथ्य यह है कि इसे भारत का स्वीट्जरलैंड कहा जाता है।
प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों के साथ-साथ यहाँ कई धार्मिक स्थलों का भी होना आपको आकर्षित कर सकता है। कौसानी में आप अनाशक्ति आश्रम, पंत संग्रहालय, कौसानी चाय बागान, लक्ष्मी आश्रम जैसे स्थानों पर प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।
सात ताल- सात ताल लेक उत्तराखंड के कुमांऊ के सभी तालों में खूबसूरत ताल है। यह ताल नैनीताल से कुछ 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ताल है। यहाँ प्रकृति की गोद में समाए ताल का नज़ारे का दृश्य इसे किसी स्वर्ग के दृश्य से कम नहीं बनाता।
इसकी खूबसूरती यह है कि यहाँ आपको सात ताल एक के बाद एक लगातार दिखते जाऐंगे। यह दृश्य प्रकृति की कला में रूप में खूबसूरत लगता है। यहाँ आपको बॉटिंग का एक बेहतर विकल्प मिलता है। यहाँ घूमने के लिए पर्याप्त सुविधाऐं आपको मिल जाऐंगी।
ऑली- हो सकता है कि आपने उत्तराखंड की खूबसूरत स्थानों में ऑली का नाम भी सुना हो। ऑली की खूबसूरती का यहाँ पड़ने वाली बर्फ का होना है। बर्फ की चादर में ढ़की पर्वत की चोटियों के मनमोहक दृश्य यहाँ आपको आकर्षित कर सकते हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित इस स्थान में आपको हरियाली के साथ ऊँचे देवदार के पेड़ भी यहाँ की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इसके अलावा ऑली उत्तराखंड में स्कीइंग यानि बर्फ में कलाबाजियों के लिए एक अच्छा स्थान है।

कनातल- कनातल उत्तराखंड का एक खूबसूरत छोटा सा गाँव है। यदि आप अपने साथी के साथ किसी ऐसे स्थान पर जाने के इच्छुक हैं जहाँ प्रकृति की खूबसूरती का आनंद उस स्थान विशेष के कल्चर के साथ ले सकें तो आप इस स्थान को चुन सकते हैं।
कनातल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 78 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। प्रकृति के खूबसूरत वादियों में तेज चलती ठंडी हवाओं का आनंद आप इस स्थान पर ले सकते हैं।
धनोल्टी- धनोल्टी मसूरी से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूबसूरत पर्टयन स्थल है। यहाँ से आप शांत-सौगम्य वातावरण के साथ दून वैली के खूबसूरत नज़ारों का लाभ उठा सकते हैं। यहाँ घूमने के लिए आपको कई जगहें मिल जाऐंगी।
Hey kalpana
Really beautiful locations for travelling