विंटर में अगर कर रहे हैं ट्रिप प्लान तो इन बातों का रखें ख़ास ध्यान

Image result for विंटर ट्रैवल ग्रुप

अगर आप भी दिसंबर  के महीने में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन टिप्स को अपनाकर  कम खर्च में भी घूम सकते है। तो चलिए जानते हैं कि ट्रिप प्लान करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना है।

Image result for विंटर ट्रैवल ग्रुप

 

फेसबुक ट्रैवल ग्रुप –    अगर आप कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो फेसबुक टैवल ग्रुप के जरिये आपको अच्छी डील्स के बारे में पता चल सकता है। साथ ही साथ ऐसा भी होता है कि कई रिजॉर्ट, होटल आदि की जानकारी मिल जाए या वहां का मैनेजर खुद आपको कोई डील बता दे।

Related image

सही हफ्ता चुनें- अब यकीनन अगर आप न्यू इयर या क्रिसमस वीक में ट्रैवल पर जाएंगी तो थोड़ा ज्यादा खर्च होगा। आप चाहें तो उसके एक हफ्ते पहले भी चुन सकती हैं। ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। ऐसे में खर्च में कुछ हज़ार तक का फर्क पड़ सकता है। जैसे क्रिसमस से न्यू इयर तक बहुत महंगा ट्रिप भी हो सकता है और उसके एक हफ्ते पहले या बाद में बहुत सस्ता ट्रिप भी हो सकता है।

Image result for विंटर ट्रैवल ग्रुप

 ग्रुप में होगा फायदा-  अगर आप विंटर ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में सोच रही हैं तो ग्रुप में जाने का फायदा होगा। कई एयरलाइन्स आपको ग्रुप एयरफेयर की सुविधा दे सकती हैं। इतना ही नहीं अगर आप किसी ट्रैवल एजेंट से पैकेज ले रही हैं तो भी ये सस्ता मिलेगा। इसी के साथ, आपको होटल में भी ज्यादा बेहतर डील्स मिल सकती हैं। सर्दियों के मौसम में अक्सर होटल आदि फुल रहते हैं और जो खाली रहते हैं वहां भी ग्रुप में जाने वालों को ज्यादा तवज्जौ दी जाती है। साथ ही साथ, डिस्काउंट भी मिलता है।

Image result for विंटर ट्रैवल ग्रुप

 फ्लाइट की कीमत देखकर करें जगह का चुनाव –   विंटर ट्रैवल डेस्टिनेशन चुनने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है फ्लाइट टिकट के हिसाब से जगह चुनना। अगर आप चाहें तो आप अपनी ट्रैवल डेस्टिनेशन चुनने से पहले फ्लाइट रेट चेक कर लें। जहां भी ज्यादा सस्ता फ्लाइट टिकट हो वहां जाने का प्लान बनाएं। दिसंबर में सबसे ज्यादा खर्च इसी कारण होता है क्योंकि फ्लाइट टिकट काफी महंगी हो जाती है।

 

2 Comments

Comments are closed.