घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक बार फिर हम ले आए हैं भारत के कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों की जानकारी जहाँ होते हैं जन्नत से सवेरे। भारत में वैसे तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रकृति के सभी रुपों में खूबसूरत जन्नत सजते हैं। लेकिन हमारे विचार में जब भी घूमने का ख्याल आता है तो कुछ गिने-चुने हिल स्टेशन या समर वेकेशन प्लेसेस ही हमारी लिस्ट में होते हैं।
![]()
तो आज आपकी इसी लिस्ट में खूबसूरती के जन्नतों को जोड़ते हुए हम बात करने जा रहे हैं भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में, जिनकी अनोखी खूबसूरती से शायद ही आप परिचित होंगे।

बात करते हैं सबसे पहले भारत के उत्तरी राज्य प्रकृति की गोद में बसे जन्नत से उत्तराखंड की ।
उत्तराखंड की खूबसूरती अपने आप में ही इतनी आकर्षक है कि पहाड़ों से बहते झरने हो या नीले आसमां के नीचे रंग-बिरंगे फूलों के बागान अपनी खूबसूरती में आपको मोह ही लेते हैं।

यहाँ ‘कोसानी’ उत्तराखंड की उन खूबसूरत स्थानों में से एक है जहाँ उगते सूरज की पहली किरणें और डूबते सूरज यानि सनसेट के बेहतरीन नज़ारे सजते हैं। सूरज की पहली किरणें यहाँ किसी जन्नत के नज़ारे से कम नहीं होती।

अगर अभी तक आप इस खूबसूरत जगह नहीं घूमें हैं तो यहाँ की खूबसूरती में कुछ दिन बिताने का प्लान बना सकते हैं।

अब बात करते हैं देश के पश्चिमी राज्य राजस्थान की। रेत के टीलों के बीच बसा राज्स्थान अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक महत्व की बेहतरीन विरासतें यहाँ अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए सजती हैं।

यहाँ ‘जल महल’ के नाम से एक स्थान अपनी मोहित कर लेनी वाली खूबसूरती के बीच सजता है। राजस्थान के फेमस शहर जयपुर में स्थित जल महल जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है जल के बीचों बीच बसा एक अनोखा महल है।

यदि ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को घूमने के शौकीन हैं तो आप राजस्थान के जल महल को चुन सकते हैं।

पश्चिम बंगाल के ‘कलिम्पोंग’ की खूबसूरती भी आपको मोह लेना की शक्ति रखती है। जन्नत से सवेरों में शुमार इस स्थान की खूबसूरती भी खूब प्रख्यात है।

पश्चिम बंगाल के इस बेहतरीन हिल स्टेशन में अनोखी खूबसूरती में लिपटी काफी जगहें घूमने को मिलती हैं। यदि पश्चिम बंगाल घूमने का प्लान बनाऐं तो कलिम्पोंग की खूबसूरती को पास से निहारने का मौका बिल्कुल भी ना गवांऐं।
![]()
भारत के दक्षिणी राज्यों की खूबसूरती अपने आप में ही बेमिसाल रहती हैं। यहाँ तमिलनाडु राज्य के ‘कोडाइकनल’ नाम का हिल स्टेशन अपनी अनोखी खूबसूरती में लिपटा पल भर के लिए आपको दीवाना बना ही देता है।

प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों के बीच यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं सजता। उगते सूरज के बेहतरीन नजारों से लेकर ढ़लती शाम तक के हर नज़ारे यहाँ मोहित कर लेते हैं। यदि दक्षिणी राज्य तमिलनाडु घूमने का प्लान बनाऐं तो कोडाइकनल को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
शिवानी कोटनाला