अगर आप भी रखते हैं बाइक से घूमने का शौक तो जरुर करें इन जगहों की सैर

Leh Ladakh Bike Trip 2021: A Tailor-made Guide For Bikers

अगर आप भी रखते हैं बाइक से घूमने का शौक तो ये आर्टिकल खास आपको लिए है। जी हां आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप बाइक से जा सकते हैं।

लेह, लद्दाख: अगर आप लद्दाख की खूबसूरत वादियों को अपनी बाइक से देखना चाहते हैं तो इससे अच्छी बात हो ही नहीं सकती, इसलिए यहां आप बाइक राइडिंग कर सकते हैं। और हसीन वादियों पहाड़ों का लुफ्त उठा सकते हैं।

अब हम बात करेंगे स्पीती वैली जो कि लद्दाख के पास में ही है, यहाँ पर बाइक राइडिंग का अपना ही एक मजा है । बता दें कि स्पीती वैली जाते वक्त आपको काजा, टैबो, स्पीती और पीन वैली की खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलेंगे जो कि आपको अलग ही खुशी और आखों को एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। सड़कों के किनारे- किनारे सेब, खूबानी के पेड़ और सतलुज नदी ये वो प्राकृतिक सौंदर्य है जिसके बारे में शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल है।

इसके अलावा आप बाइक राइडिंग के लिए वालपराई और वाझाचल फॉरेस्ट, मुंबई-गोवा, वेस्टर्न अरुणाचल प्रदेश, जयपुर-जैसलमेर, अहमदाबाद-कच्‍छ इन जगहों पर भी आप बाइक राइडिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। तो अगली बार अगर आप बाइक से कहीं जाना चाहते हैं तो इन जगहों का रुख जरुर करें।