
मनाली मसूरी तो आप कई बार गए होंगे, और लोगों से इसके बारे में सुना भी होगा। लेकिन आज हम एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने ज रहे हैं, जिसका जिक्र भले ही आपने कम सुना हो, लेकिन इस हिल स्टेशन की खूबसूरती देखते ही बनती है। तो फिर देर किस बात की चलिये जानते हैं इस खूबसूरत वादी के बारे में। चौकोरी हिल स्टेशन दिल्ली से करीब 494 किमी दूरी पर स्थित है।
समुद्र तल से करीब 2010 मीटर की ऊंचाई पर स्थितइस महीने आप चौकोरी और कल्पा हिल स्टेशन आपका मन मोह लेगा। इन दोनों ही हिल स्टेशनों पर आप बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रकृति की गोद में बसे हुए ये हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, और यहां देश और विदेश से लाखों की तादाद में टूरिस्ट आते हैं।
आपको बता दें कि कल्पा हिमाचल प्रदेश में है और चौकोरी हिल स्टेशन उत्तराखंड में है। अगर आपने भी इन खूबसूरत हिल स्टेशनों की सैर नहीं की है तो आप भी इन हिल स्टेशनों की सैर का प्लान बना सकते हैं।
चौकोरी और कल्पा से जुड़ी ख़ास बातें
चौकोरी हिल स्टेशन उत्तराखंड में है. यह हिल स्टेशन दिल्ली से करीब 494 किलोमीटर दूर है, समुद्र तल से करीब 2010 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन इतना खूबसूरत है कि यहां से सैलानियों का वापस जाने का मन ही नहीं करता है।
इस हिल स्टेशन से आप नंदा देवी, नंदा कोट और पंचाचूली की पहाड़ियों का भी दीदार कर सकते हैं। ये हिमशिखर श्रृंखलाएं बेहद खूबसूरत हैं, यहां पांच शिखर है जिसकी वजह से इन पहाड़ियों को पंचाचूली कहा जाता है। अगर आप नेचर लवर हैं तो ये हिल स्टेशन आपके लिए एकदम परफेक्ट है, वहीं कल्पा हिल स्टेशन किन्नौर जिले में 2960 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है।
कल्पा की दूरी शिमला से करीब 230 किमी है, चारों तरफ हिमालय पहाड़ियों से घिरा हुआ यह हिल स्टेशन बेहद सुंदर है और चारों तरफ हरियाली है, कल्पा में हर जगह आपको सेब के बाग दिखने को मिल जाएंगे। तो आप भी शहर से दूर बर्फबारी का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो इन हिल स्टेशनों को अपनी घूमने की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।