जुमांज़ी 3 की अद्भुत दुनिया के रोमांचक सफर के लिए हो जाइये तैयार

हाल ही जुमांज़ी 3 का ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च हुआ।

Image result for JUMANJI 1 HD IMAGES

ट्रेलर लॉन्च होने के साथ ही दर्शकों की लाइक्स की भरमार मूवी के ट्रेलर पर होने लग गयी है। एक्शन, चुनौतियों से भरे रोमांचक सफर के साथ नई कहानी पुराने किरदारों के साथ जल्द ही बड़ी स्क्रीन पर दर्शकों को देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि जुमांज़ी- द नेक्स्ट लेवल पिछली दो फिल्मों जुंबाजी और जुबांज़ी-वेलकम टू द जंगल का ही सीक्वल है।

हॉलिवुड की इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 65 मिलियन यू एस डॉलर में स्कोट क्रूफ औऱ विलियम टेइट्लर द्वारा निर्मित जुमांज़ी सीरीज़ की पहली फिल्म 1995 में आई थी। फिल्म की कहानी में मुख्य किरदार हॉलिवुड स्टार रॉबिन विलियम्स ने एलेन का निभाया था।

Related image

जो कि मैजिकल बोर्ड गेम में वर्षों के लिए दूसरी ही दुनिया में फँस कर रह जाता है। काफी वर्षों के बाद दो बच्चे जुडी और पीटर जो कि भाई-बहन होते हैं, एक दिन इसी गेम को खेलते हुए एलेन की दुनिया में पहुंच जाते हैं। यहीं से इन किरदारों की चुनौतियों का सफर शुरू होता है और अंततः सभी मुश्किलों को पार कर यह तीनों अपनी दुनिया में लौट आते हैं।

Image result for JUMANJI 1 HD IMAGES

जहाँ जुमांज़ी की इस कहानी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। वहीं इस सीरीज़ की दूसरी मूवी 2017 में आई।

Image result for JUMANJI 1 HD IMAGES

दूसरी मूवी में मुख्य किरदार डकलस जॉनसन यानि द रॉक, कैरेन गिलन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक, और बॉलिवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जॉनस ने निभाया था।

Related image

दूसरी कहानी में दिखाया जाता है कि कैसे चार कॉलेज गोइंग स्टूडेंट जुमांज़ी गेम में फँस जाते हैं। खतरों की इस अद्भुत दुनिया में इन चारों, जिनका कि किरदार गेम के अंदर जाते ही बदल जाता है, की मुलाकात गेम में फँसे एलेक्स(निक जॉनस) से होती है। रोमांच का यह सफर एक्शन के साथ दर्शकों को देखने को मिला था। वहीं मूवी के कुछ सींस में कॉमेडी के तड़के ने दर्शकों को गुदगुदाने का काम भी बखूबी किया था।

Image result for JUMANJI 2 NICK HD IMAGES

वहीं अब अगर बात जुंबाज़ी की तीसरी मूवी की करें तो इसमें भी पिछले चार किरदारों की नई कहानी का आइडिया मूवी के ट्रेलर से लगता है। 1995 में आई इस हॉलिवुड मूवी की सफलता को देखते हुए ही दर्शकों के लिए इस सीरीज़ की तीसरी मूवी लाई जा रही है। बता दें कि इस बार दर्शकों को निक जॉनस की धमाकेदार एक्टिंग के साथ ‘द रॉक’ के एक्शन सींस पिछली बार की तरह दर्शकों को देखने को मिलेंगे।

Image result for JUMANJI 2 HD IMAGES

गौरतलब है कि एडवेंचर और एक्शन से भरपूर इस हॉलिवुड मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। वहीं जुमांज़ी के ट्रेलर लॉन्च के साथ ही दर्शकों को मूवी की ओर से बड़ा तोहफा मिल गया है। बता दें कि जुमांज़ी- द नेक्स्ट लेवल मूवी 13 दिसम्बर को रिलीज़ होना तय हुई है।