ब्रह्मचारी गणेश की रिद्धी-सिद्धी संग विवाह की रोचक कहानी

बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा का माना जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सभी देवों में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले गणपति का पूजा में भी सर्वप्रथम स्थान है।

Image result for गणेश जी और तुलसी

भगवान गणेश के बाल स्वरूप कई कथाऐं आज भी शौक से सुनी या बच्चों के लिए कार्टून-पिक्चर में दिखाई भी जाती हैं।

Image result for गणेश जी शिव-पार्वती भ्रमण

जहाँ नन्हे गणेश की चतुराई का परिचय महादेव-पार्वती का सात चक्कर लगा विश्व भ्रमण करने की कहानी से मिलता है। वहीं उनकी भोलेपन का परिचय हमें चंद्रमा के गणेश पर हँसने के बाद भी चाँद को चाँदनी लौटा कर मिलता है।

Related image

पिछली बार हमने बुधवार के दिन गणेश भगवान के पूजन की विशेष विधी आपके साथ साझा की थी। वहीं आज हम भगवान गजनायक के विवाह की कहानी का परिचय आपसे करवाएंगे।

Image result for ganesh ji

यह बात तो लगभग सभी लोगों को पता होगी कि भगवान गणेश की दो पत्नियाँ मानी जाती हैं रिद्धी और सिद्धी। लेकिन बहुत ही कम लोगों को भगवान गणेश के विवाह की कहानी के विषय में पता होगा। तो चलिए आज जानते हैं कि क्या वजह थी कि भगवान गणेश को दो-दो स्त्रियों से विवाह कर उन्हें अपनी पत्नी बनाने का निर्णय लेना पड़ेगा।

Image result for ganesh ji KI PATNIYA

बुद्धि के देवता गणेश जी वैसे तो बाल ब्रह्माचारी भी माने जाते हैं। पर युवा अवस्था में उनका विवाह दो सुंदर देव कन्याओं रिद्धि-सिद्धि से हुआ। ऐसा माना जाता है कि गणेश जी के दो कन्याओं से विवाह के पीछे उन्हें मिलने वाला श्राप था। यह श्राप गजानन को वृंदा जिसे कि तुलसी के नाम से भी जाना जाता है, ने दिया था।

Image result for तुलसी स्त्री रूप

माना जाता है कि असुरकुल में जन्मी वृदां एक तेजस्वी और रूपवती कन्या थी, जो अपने योग्य वर ढ़ूंढ़ते हुए विनायक जी पर मोहित हो जाती हैं। गणेश जी जब वृंदा के विवाह के प्रस्ताव को ठुकराते हैं तो वृंदा को बहुत दुख पहुँचता है। क्रोध में आकर वृंदा ब्रह्माचारी गणेश को दो विवाह होने का श्राप दे देती है। इसी श्राप के चलते गणेश जी मन से परेशान रहने लगे। उनमें भी विवाह करने की इच्छा जागी। लेकिन समस्या तो यह थी कि गणेश जी के हस्ती मुख और एक-दंत होने के कारण कोई भी सुंदर देव-कन्या गणेश जी से विवाह करने को राज़ी नहीं थी। अपने विवाह में होती देरी और वृंदा के श्राप के कारण गणेश जी मूषक की सहायता से अन्य देवों के विवाह में विघ्न डालने लगे। थक-हार कर देव भगवान ब्रह्मा के पास पहुँचे। तब भगवान ब्रह्मा ने अपनी दो पुत्रियों को उत्पन्न किया। देवों के विवाह में विघ्न उत्पन्न ना हो इसके लिए ब्रह्मा ने गजानन का ध्यान विचलित करने हेतु रिद्धी-सिद्धी को शिक्षा देने का कार्य सौंप दिया।

Image result for ganesh ji KA CHOOHA

मूषक जब भी गणेश जी के पास देवों की विवाह की कोई सूचना लेकर आता, रिद्धी-सिद्धी अन्य बातों में गणेश जी ध्यान उलझा देतीं। गणेश जी को ब्रह्मा की युक्ति समझ आई तो ब्रह्मा जी ने स्वयं रिद्धी-सिद्धी से गजानन के विवाह का प्रस्ताव उनके समक्ष रख दिया। इस प्रकार बड़ी ही धूम-धाम से गणेश जी का रिद्धी-सिद्धी रूपवती कन्याओं से विवाह हुआ।

 

Image result for गणेश जी का विवाह

जिनसे गजानन को दो पुत्र शुभ-लाभ की प्राप्ति भी हुई।