सारा-कार्तिक की लव स्टोरी आज कल बॉलिवुड की सबसे चर्चित गॉसिप बनी हुई है। इम्तियाज़ अलि के डायरेक्शन में बन रही फिल्म लवआज कल 2 की शूटिंग के दौरान इस कपल की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोरती हैं।

अभी हाल ही में सारा अलि खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें सारा अलि खान की इमोशनल होकर फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज़ अलि और कोस्टार कार्तिक आर्य़न के साथ बिताए खूबसूरत मूमेंट का जिक्र किया है। गौरतलब है कि इम्तियाज़ अलि के डायरेक्शन में बन रही फिल्म लवआजकल -2 10 साल पहले आई फिल्म लवआज का सीक्वल है।

लवआज कल 2 फिल्म की शूटिंग इन दिनों हिमाचल में चल रही थी। फिल्म की शूटिंग के 66 दिन पूरे होने पर शूटिंग का रैप हो चुका है। इसके चलते ही सारा अलि खान ने यह इमोशनल पोस्ट लिखी है। सारा इम्तियाज़ अलि के लिए लिखती हैं कि मेरे सपने को सच करने के लिए शुक्रिया इम्तियाज़।
इसके साथ ही अपने कोस्टार कार्तिक के लिए सारा कहती हैं कि मेरा निस्वार्थ रूप से साथ देने और मुझे सहज़ बनाने के लिए धन्यवाद। आपके साथ कॉफी से लेकर चाय को और कार्तिक आपको मैं आगे चलकर याद करने वाली हूँ।
वहीं सारा की यह पोस्ट जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो बॉलिवुड फेमस स्टार रणवीर सिंह सारा-कार्तिक की चुटकी लेते हुए सारा के पोस्ट पर अपना कमेंट पोस्ट किया।

सारा-कार्तिक की चुटकी लेते हुए रणवीर लिखते हैं कि सो क्यूट भूलना नहीं सबसे पहले किसने मिलवाया था। दरअसल सारा अलि खान का रियल लाइफ क्रश कार्तिक आर्यन हैं, सारा ने यह बात एक टॉक शॉ के दौरान सबको बताई थी।

सारा ने बताया था कि वह कार्तिक आर्य़न को डेट भी करना चाहती हैं लेकिन सारा खुद कार्तिक आर्यन से नहीं मिली थी। वहीं अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में रणवीर ने ही सारा को कार्तिक से मिलवाया था। सारा-कार्तिक को मिलवाते रणवीर की इस तस्वीर ने भी दर्शकों की वाहवाही बटोरी थी। तभी से सारा-कार्तिक की दोस्ती हो चली थी।

बता दें सारा अलि खान लवआज कल 2 फिल्म में कार्तिक आर्य़न के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आयेंगी। दर्शकों को सारा-कार्तिक की जोड़ी खूब भाती है, सारा-कार्तिक की तस्वीरों पर फैंस के लाइस्क की भरमार से ही इसका पता चल जाता है।

गौरतलब है कि पिछली फिल्म लवआज कल में सारा के पिता सैफ और दीपिका की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिली थी वहीं अब सारा अलि खान फिल्म में कार्तिक के साथ नज़र आयेंगी।