करोड़ों दिलों को धड़काने वाली बॉलिवुड की बेबी डॉल यानि सनी लियोनी एक बार फिर अपने फैंस के लिए कुछ खास लेकर आई हैं। बता दें सनी लियोनी का एक नया गाना ‘क्रेज़ी हबिबी वर्सिस डिसेंट मुंडा’ हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इस गाने में सनी लियोनी फेमस स्टार दिलजीत दोसांझ के साथ ठुमके लगाती नज़र आ रही हैं।
वैसे तो सनी के फैंस को सनी के नए गानों, फिल्मों का इंतज़ार बेसब्री से रहता ही है, वहीं अब सनी के इस नए गाने में सनी के ठुमके फैंस को खूब भा रहे हैं। टीसीरीज द्वारा प्रदर्शित इस गाने में, फुकरे फिल्म से चर्चा में आए वरूण शर्मा भी नज़र आ रहे हैं। बता दें कि सनी, पंजाब के फेमस डांसर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ में नज़र आऐंगी।

फिल्म में सनी का गाना हाल ही में रिलीज़ किया गया है। बता दें फिल्म का यह गाना सनी ने खुद फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया हैं। वहीं यूट्यूब पर ही टीसीरीज़ पर गाना रिलीज़ हो चुका है। ‘क्रेज़ी हबिबी वर्सिस डिसेंट मुंडा’ फिल्म में सनी का आइटम सॉन्ग है। दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉलिवुड फिल्म अर्जुन पटियाला 26 जुलाई को रिलीज़ होगी।
https://www.instagram.com/p/BzcWyUnBCZ9/
हालांकि सनी के इस हॉट आइटम सॉन्ग से पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर 20 जून को रिलीज़ हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म में दिलजीत दोसांझ की हिरोइन का किरदार बॉलिवुड स्टार कृति सेनन निभाएंगी। फिल्म में वरूण शर्मा भी एक मुख्य भूमिका में दर्शकों को नज़र आएंगे। फिल्म का पहला गाने जिसमें कि कृति और दिलजीत नज़र आए थे, को भी दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था।
वहीं अब फिल्म में सनी के आइटम सॉन्ग के तड़के ने दर्शकों का मन फिल्म के प्रति आकर्षित कर लिया है। एक हफ्ते पहले रिलीज़ हुए फिल्म के पहले गाने ‘मैं दीवाना तेरा’ को भी दो मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं गाने को 2 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।
बात अगर सनी के इस हॉट आइटम सॉन्ग की करें तो गाने को आए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं कि इसे 3 मिलियन व्यूज़ और 1 लाख से ज्यादा लाइक्स फैंस के मिल चुके हैं।

कॉमेडी और एक्शन से भरपूर यह फिल्म जल्द ही सनी के आइटम सॉन्ग के साथ दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। कहना गलत नहीं होगा कि, गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी के ठुमके दर्शकों को थियेटर की कुर्सी तक पहुंचाने में एक बड़ी भूमिक निभाएगा।

साथ ही बताते चलें कि फेमस स्टार व सिंगर दिलजीत दोसांझ की जोड़ी कृति सेनन के साथ पहली बार फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी के तड़के के साथ देखने को मिलेगी। देखना दिलचस्प होगा कि दिलजीत-कृति की यह जोड़ी बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।

गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘शडा’ पंजाबी फिल्म भी हाल ही में रिलीज़ हुई है। जिसमें पंजाब की फेमस एक्ट्रेस नीरू बाजवा दिलजीत के साथ नज़र आयी थीं।