बीते रविवार को हरियाणा की फेमस डांसर व सिंगर सपना चौधरी ने बीजेपी में शामिल हो कर फैंस को चौंका दिया। सुर्खियों में जब-तब बनी रहने वाली फेमस हरियाणवी डांसर व सिंगर चौधरी ने फैंस को य़ह खबर रविवार को दी।

हालांकि, सपना का राजनीति में आने के कयास तो बहुत पहले से ही लगाए जा रहे थे पर यह सुनिश्चित नहीं था कि वह किस पार्टी की ओर से राजनीति में कदम रखेंगी।

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान यह चर्चा और भी तेज़ी से होने लगी कि सपना राजनीति में कदम रख सकती हैं। जब वे मनोज चौधरी के साथ पार्टी के कैंपनिंग प्रोग्राम में भाग लेती नज़र आयीं।

लेकिन हरिय़ाणवी सिंगर ने यह कह कर कयासों पर विराम लगा दिया कि वे मनोज तिवारी की अच्छी दोस्त हैं केवल इसलिए लोकसभा चुनाव के दौरान उनके प्रचार में शामिल हुईं।

सपना चौधरी की कांग्रेस ज्वॉइन करने की बातें भी सामने आ रही थीं लेकिन सपना इन बातों को भी केवल अफवाह मात्र बताया। लेकिन आखिरकार बीते रविवार सपना ने हरू स्टेडियम में बीजेपी की सदस्यता अभियान के दौरान अपनी सदस्यता भी बीजेपी में दर्ज़ करवा ली।

अब जब फेमस हरियाणवी सिंगर व डांसर ने राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी ज्वॉइन कर ली है तो आगे यह माना जा रहा है कि सिंगर जल्द ही चुनाव भी लड़ सकती हैं। लेकिन फिलहाल के लिए सपना का कहना है कि उन्होंने पार्टी तो ज्वॉइन कर ली है लेकिन वह सिर्फ पार्टी के प्रचार कार्यों में शामिल होगीं।

इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना भले ही हरियाणा से हैं पर वह आउटर दिल्ली, उत्तर-प्रदेश से चुनाव लड़ सकती हैं। सपना ने बताया कि वह अभी फिलहाल देश का बीजेपी सरकार के प्रति रूख देखते हुए उन्होंने बीजेपी पार्टी में शामिल हुई हैं और पार्टी की ओर से प्रचार-प्रसार से जुड़ा जो भी कार्य उन्हें सौंपा जाएगा वह उसे ही पूरा करने का कार्य करेंगी।

एक प्रतिष्ठित अखबार को दिए इंटरव्यू में हरियाणवी सिंगर की माँ कहती हैं कि सपना के पीछे राजनीति पड़ी थी इसलिए वे राजनीति में आईं।

इसके अलावा सपना की माँ नीलम चौधरी ने सपना के राजनीति में आने से जुड़ी कुछ खास बातें नहीं कहीं। बता दें नीलम चौधरी के अनुसार सपना बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद बेहद खुश हैं।

वहीं अगर सपना के फैंस यह सोचकर दुखी हैं कि सपना अब स्टेज़ शॉ नहीं करेंगी तो ऐसा नहीं है। सपना के राजनीति में आने के बाद भी उनके स्टेज़ शॉ के कार्यक्रम फैंस के लिए होते रहेगें।

राजनीति में आने से सपना के स्टेज़ शॉ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। गोरतलब है कि सपना चौधरी इन दिनों अपने नए बॉलिवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहती हैं। इसके अलावा सिंगर स्टेज़ शॉ से भी फैंस के दिलों पर राज़ करती हैं।