बॉलिवुड सितारों के बुढ़ापे वाले चार्म का फैंस पर चला जादू

बेबी लुक के बाद अब बॉलिवुड सितारों पर ऑल्ड लुक को शेयर करने का खुमार इन दिनों चढ़ा हुआ है। ज़ाहिर है हर इंसान को अपनी जवानी के दिनों की खूबसूरती को तस्वीरों में सज़ों कर रखना पसंद होता है वहीं अपने बुढ़ापे के दिनों को शायद ही कोई सोचना पसंद करता होगा।

Image result for old age vrs young age

बाहरी सुंदरता वैसे तो उम्र की मोहताज़ होती है और उम्र के ढ़लने के साथ ही सुंदरता भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। वहीं बॉलिवुड सितारे एक नए ट्रेंड को फॉलो करते इन दिनों दिखाई दे रहे हैं। ढ़लती उम्र के उस पड़ाव पर भी बाहरी संदुरता का वही जादू इन दिनों सितारों की तस्वीरों में नज़र आ रहा है। शुरूआत तो बॉलिवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर की तस्वीर से हुआ था।

Image result for SONAM kapoor OLD LOOK

सोनम की एक फैन ने सोनम की ही एक तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से, उन्हें 70-80 साल की उम्र का बना कर शेयर किया था। साथ ही सोनम की फैन ने कैप्शन डाला था कि वह बुजुर्ग होने पर ही खूबसूरती की मिसाल बनी रहेंगी। सोनम का भी दिल उनकी इस तस्वीर ने चुरा लिया औऱ उन्होंने भी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में फैंस के साथ साझा कर किया।

Image result for RANVEER DEPIKA OLD LOOK

इस तस्वीर को काफी फैंस द्वारा पसंद किया गया। इसके बाद बॉलिवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीर को भी उनके बुढ़ापे की तस्वीर फोटोशॉप की मदद से बनाकर तैयार कर लिया। इस जोड़ी की इस तस्वीर को काफी फैंस द्वारा पसंद किया गया। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जोड़ी में जो चार्म आज़ नज़र आता है वही चार्म इस खूबसूरत जोड़ी की बुढ़ापे की उम्र में भी है। इसके बाद अर्जुन कपूर के बुढ़ापे में भी डैसिंग अंदाज़ ने दर्शकों का दिल चुरा लिया।

View this post on Instagram

Old age hit me like .. 👀

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

वहीं इन तस्वीरों के बाद अब बॉलिवुड के हॉट चार्म एक्टर वरूण धवन की तस्वीर भी आ गयी है। सोशल मीडिया पर बुढ़ापे वाले वरूण धवन की यह तस्वीर वायरल हो रही है। सिक्स पैक्स वाले वरूण का जादू फिल्मों में तो चल ही जाता है। लेकिन यही जादू वरूण की इस तस्वीर में भी नज़र आ रहा है। चार्मिंग वरूण की यह तस्वीर भी दर्शकों को भा रही है।

वरूण धवन की यह तस्वीर उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस पर वरूण ने कैप्शन लिखा है कि वह 70 साल की उम्र में कैसे दिखेंगे। साथ ही इस तस्वीर को वरूण ने बॉलिवुड फेमस स्टार अनिल कपूर के साथ टैग करते हुए कैप्शन में लिखा कि अनिल 100 साल की उम्र में ऐसे ही नज़र आएंगे।

Related image

जाहिर है बॉलिवुड के फेमस एक्टर अनिल कपूर को उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी पहले जैसे दिखने की बात हर फैंस द्वारा कही जाती है। इसलिए वरूण ने 70 साल वाले वरूण को 100 साल वाले अनिल कपूर जैसा माना है।

देखना दिलचस्प होगा कि बॉलिवुड सितारों के बुढ़ापे वाले लुक की इस श्रेणी में नया कौन सा सितारा होगा।

Image result for VARUN WITH NATASHA HD IMAGE

बता दें वरूण धवन की उनकी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी की खबरें भी लगातार आ रही हैं। माना जा रहा है कि वरूण, नताशा के साथ इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे।