जवां दिलों की धड़कनों को धड़काने वाली बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भारतीय दर्शकों के बीच एक चार्म है। दीपिका पादुकोण की उम्दा कलाकारी और अभिनय के दम पर उन्होंने आज बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट अपना नाम दर्ज़ करवाया है। दीपिका की फिल्मों को लेकर च्वॉइस को भी दर्शकों द्वारा सराहा जाता है।

सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग लिए दीपिका पादुकोण एक ऐसा नाम भारतीय दर्शकों में रच-बस गया है कि वह हर दिन सोशल मीडिया के ट्रेंड पर छायीं रहती हैं।

फिर चाहे बात उनकी ब्यूटी की हो, ड्रेस की या रणवीर के साथ उनके प्यार के पलों की। अभी पिछले दिनों की ही बात है पति रणवीर के जन्मदिन पर रणवीर की बचपन की तस्वीर पर प्यार भरा पोस्ट लिख कर दीपिका ट्रेंड में रहीं थी।

एक बार फिर इस खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम इन दिनों सुर्खियों में चल रहा है। हालांकि वजह इस बार थोड़ी अलग है। हर बार दर्शकों का दिल अपनी अदाओं और व्यक्तित्व से जीतने वाली दीपिका से इस बार फैंस नाराज़ नज़र आ रहे हैं।
https://twitter.com/MonaDarlingx/status/1152433842738696194
सोशल मीडिया पर अपनी स्टार एक्ट्रेस दीपिका से फैंस खासे नज़र आ रहे हैं। इसी नाराज़गी के चलते #NOTMYDEEPIKA कैंपन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
![]()
दरअसल दीपिका से फैंस की नाराज़गी उनकी आने वाले फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर है। बीते शुक्रवार शाम को दीपिका को फेमस डायरेक्टर लव रंजन के घर से रणवीर कपूर के साथ निकलते स्पॉट किया गया था।

हालाँकि दीपिका के इस तरह स्पॉट किये जाने से उनकी अगली फिल्म मे रणबीर कपूर के साथ होने की बात पर मोहर लग गयी।
![]()
फैंस जहाँ दीपिका-रणबीर कपूर की जोड़ी के लिए एक्साइटेड नज़र आए वहीं लव रंजन के लिए काम करने को लेकर फैंस ने दीपिका से नाराज़गी जताई। सोनू के टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा, दे दे प्यार दे जैसी फिल्मों के डायरेक्टर रह चुके लव रंजन पर #METOO कैंपेन के तहत एक 24 वर्षीय युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसी लिए फैंस नहीं चाहते कि दीपिका डायरेक्टर की किसी भी फिल्म में काम करें। इसी के तहत फैंस की नाराज़गी #NOTMYDEEPIKA कैंपेन के तहत नज़र आ रही है।

बता दें दीपिका की आने वाली अगली फिल्म मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी छपाक है। जिसमें दीपिका ने फेमस एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी का किरदार निभाया है। यह समाज को एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी की कहानी से जोड़ने, उसके दर्द और तकलीफ को सहने की हिम्मत और फिर जिंदगी में सफलता के आयाम बना लेने की प्रेरणादायक कहानी होगी। जिसके लिए दीपिका को काफी तारीफें भी मिल रही हैं।

ऐसे में फैंस की दीपिका से नाराज़गी जायज़ है आखिर सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े पद पर बैठे व्यक्ति से सदा ही यह अपेक्षा की जाती है कि वह समाज में अच्छे विचारों का ही प्रोत्साहन करे।
As a neutral fan I feel it's really appreciable that DP fans are slamming her instead of defending Deepika. So rather than mocking them respect them that atleast they aren't blind supporters. Some PC fans are really annoying. Dear Deepika only you can make them stfu #NotMyDeepika
— 𝐚𝐲𝐮𝐬𝐡𝐢⁷ (@besabriyaan) July 20, 2019
हमारे भारतीय समाज में चाहे व्यक्ति राजनीति से जुड़ा हो या बॉलिवुड से उससे समाज को अच्छे विचारों को प्रोत्साहन देने के रूप में सराहा जाता है।
#notmydeepika When you work with an abuser, you not only nullify the attempts of the survivors to finally achieve some justice, you also stain your own legacy as well. You'll lose respect and credentials as an artist @deepikapadukone Don't do this.
— Celeste (@RisenyetAgain) July 20, 2019
इसलिए किसी भी बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की यह समाज के प्रति एक आवश्यक जिम्मेदारी भी बन जाती है कि वह अपने कार्यों से तो अपनी विशिष्ट पहचान बनाए ही साथ ही सही का साथ भी दे।
Being her fan for so many years, i’ve constantly seen her live upto her words.She’s not said one thing & done another or gone back on her words.I really really hope it remains the same.@deepikapadukone Pls don’t ruin the reputation & trust that took years to built. #notmydeepika
— Sanaya (@shahsanaya11) July 20, 2019
यहाँ भले ही लव रंजन पर आरोपों का सत्यापन ना हुआ हो पर उनका नाम इस कैंपेन में आना ही उनकी छवि को दूषित करता है। देखना दिलचस्प होगा दीपिका का अपने फैंस के लिए क्या जवाब होगा।