#NOTMYDEEPIKA कैंपेन से फैंस की अपनी स्टार एक्ट्रेस दीपिका के प्रति झलकी नाराज़गी

जवां दिलों की धड़कनों को धड़काने वाली बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भारतीय दर्शकों के बीच एक चार्म है। दीपिका पादुकोण की उम्दा कलाकारी और अभिनय के दम पर उन्होंने आज बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट अपना नाम दर्ज़ करवाया है। दीपिका की फिल्मों को लेकर च्वॉइस को भी दर्शकों द्वारा सराहा जाता है।

Related image

सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग लिए दीपिका पादुकोण एक ऐसा नाम भारतीय दर्शकों में रच-बस गया है कि वह हर दिन सोशल मीडिया के ट्रेंड पर छायीं रहती हैं।

Related image

फिर चाहे बात उनकी ब्यूटी की हो, ड्रेस की या रणवीर के साथ उनके प्यार के पलों की। अभी पिछले दिनों की ही बात है पति रणवीर के जन्मदिन पर रणवीर की बचपन की तस्वीर पर प्यार भरा पोस्ट लिख कर दीपिका ट्रेंड में रहीं थी।

Image result for deepika with ranveer hd wallpaper

एक बार फिर इस खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम इन दिनों सुर्खियों में चल रहा है। हालांकि वजह इस बार थोड़ी अलग है। हर बार दर्शकों का दिल अपनी अदाओं और व्यक्तित्व से जीतने वाली दीपिका से इस बार फैंस नाराज़ नज़र आ रहे हैं।

https://twitter.com/MonaDarlingx/status/1152433842738696194

सोशल मीडिया पर अपनी स्टार एक्ट्रेस दीपिका से फैंस खासे नज़र आ रहे हैं। इसी नाराज़गी के चलते #NOTMYDEEPIKA कैंपन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image result for deepika with ranbir kapoor at ranjan house

दरअसल दीपिका से फैंस की नाराज़गी उनकी आने वाले फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर है। बीते शुक्रवार शाम को दीपिका को फेमस डायरेक्टर लव रंजन के घर से रणवीर कपूर के साथ निकलते स्पॉट किया गया था।

Image result for deepika with ranbir kapoor hd wallpaper

हालाँकि दीपिका के इस तरह स्पॉट किये जाने से उनकी अगली फिल्म मे रणबीर कपूर के साथ होने की बात पर मोहर लग गयी।

Image result for love ranjan hd images

फैंस जहाँ दीपिका-रणबीर कपूर की जोड़ी के लिए एक्साइटेड नज़र आए वहीं लव रंजन के लिए काम करने को लेकर फैंस ने दीपिका से नाराज़गी जताई। सोनू के टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा, दे दे प्यार दे जैसी फिल्मों के डायरेक्टर रह चुके लव रंजन पर #METOO कैंपेन के तहत एक 24 वर्षीय युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसी लिए फैंस नहीं चाहते कि दीपिका डायरेक्टर की किसी भी फिल्म में काम करें। इसी के तहत फैंस की नाराज़गी #NOTMYDEEPIKA  कैंपेन के तहत नज़र आ रही है।

Image result for chapak movie hd images

बता दें दीपिका की आने वाली अगली फिल्म मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी छपाक है। जिसमें दीपिका ने फेमस एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी का किरदार निभाया है। यह समाज को एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी की कहानी से जोड़ने, उसके दर्द और तकलीफ को सहने की हिम्मत और फिर जिंदगी में सफलता के आयाम बना लेने की प्रेरणादायक कहानी होगी। जिसके लिए दीपिका को काफी तारीफें भी मिल रही हैं।

Related image

ऐसे में फैंस की दीपिका से नाराज़गी जायज़ है आखिर सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े पद पर बैठे व्यक्ति से सदा ही यह अपेक्षा की जाती है कि वह समाज में अच्छे विचारों का ही प्रोत्साहन करे।

हमारे भारतीय समाज में चाहे व्यक्ति राजनीति से जुड़ा हो या बॉलिवुड से उससे समाज को अच्छे विचारों को प्रोत्साहन देने के रूप में सराहा जाता है।

इसलिए किसी भी बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की यह समाज के प्रति एक आवश्यक जिम्मेदारी भी बन जाती है कि वह अपने कार्यों से तो अपनी विशिष्ट पहचान बनाए ही साथ ही सही का साथ भी दे।

यहाँ भले ही लव रंजन पर आरोपों का सत्यापन ना हुआ हो पर उनका नाम इस कैंपेन में आना ही उनकी छवि को दूषित करता है। देखना दिलचस्प होगा दीपिका का अपने फैंस के लिए क्या जवाब होगा।