प्रकृति के अद्भुत रंगों को खुद में संजोता भारत का स्वर्ग कश्मीर

हाल ही में भारत सरकार ने भारत के स्वर्ग राज्य कश्मीर से विशेषाधिकार को खत्म कर दिया है। यानि जम्मू-कश्मीर जिसे कि हमेशा से विशेषाधिकार के चलते भारत का मुख्य भाग होते हुए भी अलग माना जाता था, वह भारत का अभिन्न हिस्सा बन गया।

Image result for beautiful jammu kashmir hd images

इसका जश्न पूरे भारतवर्ष ने धूम-धाम से मनाया। अब जब कश्मीर पूर्ण रूप से भारतीयों का बन ही गया तो क्यूं ना इसकी खूबसूरती का लुफ्त जश्न के इस माहौल में उठाया जाए। तो चलिए फिर आज बताते हैं आपको जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती के विषय में-

Image result for beautiful jammu kashmir hd images

कश्मीर की धरती भारत का स्वर्ग कहलाती है। यह कश्मीर की खूबसूरत वादियाँ और सफेद मखमखी बर्फों से ढ़के पहाड़ों की ही सुंदरता है जो इसे स्वर्ग बनाती है।

Related image

कश्मीर में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह आपको मिलती हैं। अक्सर श्रद्धालु प्रख्यात वैष्णो देवी की यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर जाते हैं। वैष्णों देवी के लिए कटरा से होते हुए इस यात्रा की खूबसूरती का बखान हर भारतीय करता है।

Image result for beautiful jammu kashmir vaishno devi yatra hd images

वहीं कश्मीर की वूलर झील की खूबसूरती भी अपने मनमोहक दृश्यों का जादू चला ही देती है।

Image result for beautiful jammu kashmir wular lake hd images

प्रकृति की गोद में बसती वूलर झील के अद्भुत नज़ारों का दृश्य ही मन मोह लेता है। जानते हैं जम्मू-कश्मीर में बसते स्वर्ग की कुछ फेमस जगहों के विषय में-

Image result for beautiful chatpal hd images

चत्पालः जम्मू कश्मीर की शांत वादियों के बीच बसा स्थान चत्पाल अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। चत्पाल की खूबसरती में भारत का जन्नत बसता है। यह कश्मीर का अनदेखा स्वर्ग है।

Image result for beautiful  chatpal jammu kashmir hd images

शहरी शोर-सराबे से दूर चत्पाल में प्रकृति के खूबसूरत द्श्य मन को तृप्त करती शांति के बीच बसे हैं। चत्पाल, जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से 90 किलोमीटर दूर दक्षिणी कश्मीर में स्थित हैं। यहाँ नीले आसमान के नीचे प्रकृति के मनमोहक दृश्यों में फूलों के बगीचे खिलते हैं।

Image result for beautiful  chatpal jammu kashmir hd images

चत्पाल की खूबसूरती को देखते हुए ही भारत सरकार ने पर्यटकों के लिए इसे एक बेहद लोकप्रिय पर्टयन स्थल बनाने हेतु भी कार्य किये हैं।

Image result for beautiful sonmarg jammu kashmir hd images

सोनमर्गः जम्मू-कश्मीर का यह खूबसूरत स्थान कश्मीर के गान्दरबल जिले में स्थित पर्वतीय पर्यटन स्थल है। मखमली बर्फ की पहाड़ियों के बीच बसा कश्मीर में यह सोने का मार्ग प्रकृति के सारे रंग खुद में समेटता है।

Image result for beautiful sonmarg jammu kashmir hd images

वसंत ऋतु के आगमन से ही यह स्थान खूबसूरत फूलों की खूबसूरती में रंग-बस जाता है।

Image result for beautiful sonmarg jammu kashmir hd images

ट्रेकिंग के शौकीन लोगों के लिए कश्मीर में सोनमर्ग एक बेहद खूबसूरत स्थान है। गहरे पानी की झीलें, दर्रे, और पहाड़ ट्रेक के रास्ते का आनंद और बढ़ा देते हैं।

Image result for beautiful gulmarg jammu kashmir hd images

गुलमर्गः जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में गुलमर्ग की खूबसूरती के चर्चे देश भर में ही नहीं बल्कि विदेशों में ही किये जाते हैं। गुलमर्ग की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए यहाँ पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

Image result for beautiful gulmarg jammu kashmir hd images

बर्फिली वादियों के बीच शीशम के पेड़ों का हरियाली भरा दृश्य किसी मनोरम दृश्य से कम नहीं होता। विश्व का चौथा सबसे ऊंचा पर्वत नंगा पर्वत की खूबसूरती को भी गुलमर्ग में देखा जा सकता है।

Image result for beautiful leh ladakh jammu kashmir hd images

लेह लद्दाखः लद्दाख की खूबसूरती का बखान हर जगह मिलता है। यह स्थान उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के खूबसूरत वादियों के बीच बसा है।

Image result for beautiful leh ladakh three idiots scene hd images

लेह लद्दाख  की खूबसूरती के दश्य अक्सर बॉलिवुड फिल्मों में दर्शाए जाते हैं। आमिर खान स्टारर बहुचर्चित बॉलिवुड फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के कुछ खूबसूरत दृश्य लेह लद्दाख में ही फिल्माए गए थे।