लिट्टी चोखे और सत्तू के अनोखे स्वादों से सजता – बिहार

चटोरों के चटोरी जीभ का स्वाद आज लेकर आया है हमें भारत के फेमस राज्य बिहार में। बिहार के लिट्टी चोखे के दीवाने तो आप भी होंगे। बिहार राज्य के लिट्टी चोखे का स्वाद भारत भर में मशहूर है। बिहार राज्य ना सिर्फ अपनी विशेष छठ्ठ पूजा के लिए देश भर में जाना जाता है बल्कि यहाँ स्वाद के भी अनेकों ज़ायके सजते हैं। तो चलिए फिर देर किस बात की चलते हैं स्वाद के चटकारे लेने देश के इस खूबसूरत राज्य बिहार में-

Image result for DELICIOUS LITTI CHOKHA

लिट्टी चोखाः बिहार का फेमस फूड लिट्टी चोखा वैसे तो आप को बिहार की हर गली में अपने अनोखे स्वाद के साथ मिलता है। लेकिन अगर आप पहुँचे हैं बिहार की राजधानी पटना तो यहाँ लिट्टी चोखा जायका आप बोरिंग रोड, श्री कृष्णापुरी के फेमस स्टॉल से ले सकते हैं।

Image result for DELICIOUS LITTI CHOKHA

सट्टू की स्टफिंग के साथ कुरकुरी लिट्टी चटनी के साथ सर्व की जाती है। वहीं इस फेमस फूड का जायका और भी निखर कर आता है जब इसे घी में डूबोकर कोयले की आँच में सेक कर पकाया जाता है। देसी स्वाद के चटकारों से सजता लिट्टी चोखा आपके जायके के स्वाद को नया रंग देता है।

Image result for DELICIOUS CHANA GHUGNI

चना घुगनीः चना घुगनी को चने की स्पेशल सब्जी आप समझ सकते हैं। इसमें क्रंची सा फ्लेवर देने के लिए पोहे का इस्तेमाल किया जाता है। चटपटे स्वाद के जायके में स्पेशल सत्तू पराँठे के साथ चना घुगनी का मज़ा लिया जा सकता है। बिहार में लिट्टी चोखे के बाद अगर कुछ फेमस है तो वह यही चना घुगनी है। बिहार राज्य के किसी भी फेमस रेस्टोरेंट में आपका यह फेमस डिश आसानी से मिल जाती है। बिहार के फेमस जगह चाणक्यपुरी पोटबैली रेस्टोरेंट में स्वाद का जायका अपनी खूबसूरती के साथ मिलता है।

Image result for DELICIOUS DHUSKA

ढ़ुसका-मटनः चावल चने और उड़द की दाल के मिक्सचर से तैयार किया गया ढ़ुसका राज्य की परंपरागत डिश है।

Image result for DELICIOUS MUTTON CURRY HD IMAGES

ढ़ुसके को मटन के साथ सर्व किया जाता है। राज्य में किसी पर्व विशेष पर यह डिश हर घर में बनाई जाती है।

Image result for DELICIOUS AALU PYAJ PAKODE HD IMAGES

कचरी और हरी चटनीः कचरी वैसे तो बिहार में पकोड़ों को कहा जाता है। लेकिन यहाँ कचरी को स्पेशल तरीके से बनाया जाता है। प्याज़ और चने से तैयार की गयी कचरी को परवल या आँवले की स्पेशल हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

Image result for DELICIOUS KACHRI WITH PARWAL CHUTNEY HD IMAGES कुरकुरी कचरी के साथ हरी चटनी का कॉम्बिनेशन स्वाद के जायके को नया रंग देता है।

Image result for DELICIOUS SATTU KA SHARBAT HD IMAGES

सत्तू का शरबतः बिहार राज्य में सत्तू का प्रयोग सबसे ज्यादा खाने में किया जाता है। सबसे रोचक बात तो यह कि सत्तू कभी आपको यहाँ पराँठे के रूप में मिलेगा तो कभी लिट्टी चोखे की स्टफिंग के रूप में। वहीं राज्य में सत्तू का शरबत भी फेमस है।

Image result for DELICIOUS SATTU KA SHARBAT HD IMAGES

यह हेल्थ के लिए फायदेमंद तो है ही साथ ही इसमें स्वाद का अलग जायका भी आपको मिलता है।

Image result for DELICIOUS MALAI KHAJA HD IMAGES

खाजाः राज्य में चटपटे खाने के अलावा यहाँ मीठे की भी अनेकों वैराइटी आपको आसानी से मिल जाती हैं। ‘खाजा’ राज्य की स्पेशल मिठाई है।

Image result for DELICIOUS MALAI KHAJA HD IMAGES

खाजे की मिठास आपको अपने स्वाद का दीवाना बना सकता है। यदि राज्य में कभी घूमने के मक्सद से आऐं तो राज्य की स्पेशल मिठाई का स्वाद जरूर लें।

शिवानी कोटनाला