श्राद्ध का मूल भाव ही श्रद्धा से दिया गया दान

हिंदू धर्म में पुराने समय से चले आ रहे तीज-त्यौहारों का विशेष महत्व हमेशा से रहा है। इसी क्रम श्राद्ध का भी पितृ पक्षों को खुश करने में विशेष महत्व माना जाता है। इस समय श्राद्ध चल रहे हैं।

Image result for श्राद्ध

श्राद्ध के समय को अत्यंत शुभ तो नहीं माना जाता लेकिन इसे पूरी तरह अशुभ कहना भी गलत होगा। दिवगंत आत्माओं की पुण्यतिथी व उनकी आत्मा की शांति के लिए भोग आदि का कार्य इन दिनों किया जाता है।

Image result for श्राद्ध

परिवार में पितृ पक्ष की असीम कृपा की दृष्टि से पितृ पक्ष को खुश करना आवश्यक समझा जाता है। परिवार की खुशहाली औऱ एकता के लिए श्राद्ध के दिनों में पितृजनों का आवह्न का विशेष महत्व रहा है।

Image result for श्राद्ध

वहीं हिंदू धर्म में मान्यता है कि यदि कुंडली में पितृ दोष आ जाए तो पारिवारिक समस्याऐं बढ़ने लगती हैं। इन्हीं दोषों का निवारण करने के लिए श्राद्ध के दिनों का महत्व बड़ा माना जाता है।

Image result for श्राद्ध

श्राद्ध के दिनों में यह धारण हिंदू धर्म में है कि इन दिनों ना ही नए वस्त्र खरीदे जाने चाहिए ना ही पहने जाने चाहिए। इसके साथ ही जन्मदिन इत्यादि शुभ दिनों का भी विशेष जश्न इस दिनों मनाना उचित नहीं समझा जाता। श्राद्ध का मूल भाव श्रद्धा से ही माना जाना चाहिए। केवल कर्मकांड और धार्मिक महत्व के उद्देश्य ही नहीं बल्कि पुरखों की खुश करने के लिए श्राद्ध हर साल आते हैं।

Image result for श्राद्ध

इस वर्ष पितृ पूजन का सर्वोत्तम समय भाद्रपद की पूर्णिमा से आश्विन की अमावस्या तक का है। यह 16 दिनों का समय पितृ पूजन के लिए विशेष महत्व का रहने वाला है।

Image result for श्राद्ध

माना जाता है कि श्राद्ध के दिनों में दान का भी महत्व बढ़ जाता है।

Image result for श्राद्ध

श्राद्ध के दिनों में दिन के आठवें मुहूर्त से एक विशेष तथ्य भी जुड़ता है। मान्यता है कि मध्यकाल में साढ़े 11 से साढ़े 12 तक के समय में आठ चीजों का एक साथ होना शुभ है। यह आठ चीजें हैं-  मध्याह काल, शुद्ध पात्र, कंबल, चांदी, कुशा, तिल, गौ माता और कन्या का पुत्र। ब्रह्मापुराण में श्राद्ध के बारे में लिखा गया है कि –अपने पुरखों को लक्ष्य करके जो दिया जाता है, वह श्राद्ध कहलाता है।

Image result for श्राद्ध

पूर्वजों की शांति के लिए श्राद्ध के इन दिनों में कौवे को भोजन खिलाना भी शुभ माना जाता है। इसके पीछे भी धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष कौवे के रूप में धरती में इन दिनों प्रवेश करते हैं। मृत पूर्वजों की शांति के लिए उन्हें भोजन से तृप्त किया जाता है। इस दृष्टि से कौवों को भी विशेष भोग ही लगाया जाना चाहिए।

Image result for श्राद्ध

घी लगी रोटी व खीर से कौवे को भोग लगाया जा सकता है। इसके अलावा कच्चे चावल के दाने भी घर की मुंडेर पर बैठे कौवे को खिलाए जा सकते हैं। माना जाता है कि यदि कौवे द्वारा आपका भोग स्वीकार कर लिया जाता है तो यह पितृ पक्षों की संतुष्टि का संकेत होता है।

Image result for श्राद्ध

इसके अलावा बताते चलें कि श्राद्ध का विशेष महत्व मानते हुए इन दिनों सात्विक भोजन को ही घर मे पकाना चाहिए। श्राद्ध के इस अनोखे महत्व वाले पर्व का प्रयोग सामाजिक क्रियाकलापों में संलिप्त होते हुए दान आदि के लिए उचित समझा जाना चाहिए।