प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी माँ के आशीर्वाद से करेंगे जन्मदिन की शुभ शुरूआत

देश के वर्तमान प्रधानमंत्री आज अपना 69वाँ जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री का पदाभार संभालते ही नरेंद्र मोदी हर वर्ष अपना जन्मदिन एक खास अंदाज़ में मनाते आए हैं। कभी वे अपने जन्मदिन पर जन्मभूमि गुजरात पहुँच मां हीराबेन के चरणों में नतमस्तक होते हैं तो कभी वे अपने खास दिन को बच्चों के साथ बिताते हैं। इस बार भी देश के प्रधानमंत्री माँ का आशीर्वाद लेने गुजरात पहुँचेंगे।

Image result for pm modi with his mother

देश को सम्मानित और गौरान्वित करने वाले प्रधानमंत्री मोदी का देश के प्रधानमंत्री के पद पर दूसरा कार्यकाल काल है। अपने दूसरे कार्यकाल के भी 100 दिन हाल ही में बीजेपी सरकार ने पूरे किये हैं। इस दौरान जनता के आत्मविश्वास की नई आवाज़ बन कर उभरे प्रधानमंत्री आज लगभग हर भारतीय के दिल में बसते हैं।

Image result for pm modi

बात चाहे उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की हो या देश के विकास की योजनाओं की देश के नागरिक प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की सराहना करते हैं। मोदी के संरक्षण में देश विकास की रेस में आगे ही दौड़ेगा, यह विश्वास आज हर भारतीय में जगा है।

Image result for pm modi

मोदी को देश की जनता तो पसंद करती ही है साथ ही हमारे प्रधानमंत्री मोदी का विदेशों में भी एक अलग ही रूतबा रहा है। अनेकों देशों से सम्मान पा चुके मोदी विदेशों से दोस्ताने रिश्ते कायम कर अपनी सटीक रणनीति का परिमाण भी देते हैं।

Image result for pm modi videsh samman

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के खास अवसर पर देश भर में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा  है। स्वच्छता के अभियंता मोदी को सेवा सप्ताह देश की ओर से उपहार है। यह सेवा सप्ताह हालांकि बीते 14 सितम्बर से आने वाले 20 सितम्बर तक मनाया जा रहा है। देश भर के राज्यों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए देश के नेता हाथों में झाड़ू लिए इस सेवा सप्ताह के दौरान देखे भी जा रहे हैं।

Image result for seva saptah

एक नए युग का प्रारंभ लिए मोदी को आज देश भर की जनता सम्मान के नजरिए से देखती है। दुश्मन देश पाकिस्तान के मंसूबों को धारासाही करने में देश की जनता मोदी की अहम भूमिका को देखती है। पुलवामा का बदला एयर स्ट्राइक से लेने के बाद कश्मीर पर ऐतिहासिक फैसला लेना मोदी की सशक्त नेता की छाप देश के जन जन पर छोड़ती है।

Image result for seva saptah

इन दिनों देश में आर्थिक व्यवस्था को लेकर भी अर्थशास्त्री गहरे चिंतन में हैं। वहीं देश में इन विपरीत स्थितियों में भी अर्थव्यवस्था को मजबूती देते फैसलों की कमान प्रधानमंत्री मोदी संभाले हुए हैं।

Image result for statue of unity hd images

देश में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का नायाब तोहफा भी आज देश की विदेशों में एक विशेष पहचान लेकर उभरा है। बताते चलें कि देश को सरदार वल्लभ भाई पटेल की यह विशाल प्रतिमा भी प्रधानमंत्री मोदी की ही पहल थी। जो आज देश में आय के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Image result for pm modi twitter account with 50 million followers image

प्रधानमंत्री मोदी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग की बात करें तो यहाँ भी अविश्सनीय आँकड़े मिलते हैं। मीडिया रिपोर्टों से मिले आँकड़े बताते हैं कि साल 2014 में मोदी को सोशल मीडिया में चाहने वालों की संख्या 5 मिलियन थी। वहीं अब यही आँकड़ा इस साल 2019 में 50 मिलियन तक पहुंच चुका है।

Image result for pm modi

प्रधानमंत्री मोदी के आज के दिन के कार्यक्रमों की बात करें तो, वे इस बार गृह राज्य जाकर पहले मां से मुलाकात करेंगें। माँ से आशीर्वाद लेने के बाद मोदी सरदार सरोवर डैम पहुँच महाआरती का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद वे दर्शन के लिए दत्त मंदिर पहुँचेंगे। जनता को संबोधित करने के बाद मोदी आज मुख्य जनों से मुलाकात करेंगे।