दुर्गा पूजन पर यंग सांसद नुसरत-मिमी के ठुमकों ने मचाया धमाल

यंग सांसद नुसरत जहाँ और मिमी चक्रवर्ती सांसद बनने के पहले दिन से ही चर्चाओं में बनी हुई हैं। जहाँ पहले दिन नुसरत-मिमी के संसद में पहनावे को लेकर बातें बन रही थीं। वहीं यंग सांसद नुसरत का मुस्लिम धर्म से संबंध होते हुए भी सिंदूर-लाल चूड़ियों के साथ संसद में पहुँचना भी भौहें टेढ़ी होने का कारण बनी थीं।

Image result for nusrat with mimi

यह यंग सांसद अक्सर सोशल मीडिया पर भी छाई ही रहती हैं। बात अगर नुसरत जहाँ की करें तो नुसरत आए दिन अपनी शादीशुदा जिंदगी के खूबसूरत लम्हों को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलतीं।

Image result for nusrat with husband

सोशल मीडिया पर भी यंग सांसद नुसरत को चाहने वालों की संख्या अच्छी खासी है। कई बार यंग सांसद नुसरत की तस्वीरों को पसंद किया जाता है तो कई बार उन्हें ट्रोलर्स  का सामना भी करना पड़ जाता है।

Image result for nusrat with husband

लेकिन इन सब के बीच नुसरत लगातार सोशल मीडिया से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में नुसरत जहाँ का सांसद और दोस्त मिमी के साथ एक डांस विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नुसरत-मिमी की जोड़ी का विडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

बता दें कि नुसरत-मिमी का यह डांस विडियो दुर्गा पूजन के अवसर पर आया है। नुसरत-मिमी के थिरकते कदम एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

Image result for nusrat mimi dance

इनके इस डांस विडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। नुसरत-मिमी का गेटअप भी दर्शकों को भा रहा है। फैंस नुसरत- मिमी के इस विडियो को देखने के बाद उन्हें दुर्गा के अवतार से भी जोड़ कर देख रहे हैं।

Image result for nusrat mimi dance

गौरतलब  है कि पश्चिम बंगाल से संबंध रखने वाली इन दोनों की सांसद का यह विडियो आने वाले  दुर्गा पूजन की तैयारी में है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजन किसी बड़े पर्व से कम नहीं होता ऐसे में यंग सांसदों का यह विडियो सोशल मीडिया पर फैंस की वाहवाही बटोर रहा है।

Image result for nusrat with mimi

नुसरत-मिमी ने इस डांस विडियो में ट्रेडिशनल अटायर वियर किया है। बता दें कि दोनों ही यंग सांसद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अदाकारा भी हैं।

Image result for nusrat with mimi

नुसरत-मिमी की जोड़ी वाले इस बेहरतीन डांस विडियो को अब तक यूट्यूब पर 9 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। देश भर में दुर्गा पूजन का अवसर इस बार 3 से 8 अक्टूबर तक का रहेगा।

Image result for durga puja 2019

जहाँ देश के पश्चिम बंगाल राज्य में ही इस अवसर पर सबसे ज्यादा धूम रहने वाली है। बताते चलें कि यंग सांसद नुसरत अपनी एक्टिंग के करियर से लगातार जुड़ी ही हुई हैं। हाल ही में नुसरत ने बांग्ला फिल्म साइन की है।

Image result for nusrat asur movie poster

नुसरत की इस बांग्ला फिल्म का नाम ‘असुर’ होगा जिसे निर्देशक पावेल के निर्देशन में बनाया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत ने अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी फैंस को हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी।

Image result for nusrat

नुसरत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है। यंग सांसद नुसरत को फैंस अब उनकी आने वाली फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं। जल्द ही नुसरत देश की सांसद होते हुए पर्दे पर अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरती नज़र आएंगी।