एक लंबे इंतजार के बाद अब कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शॉ बिगबॉस दर्शकों के बीच होगा। काफी समय से शॉ से जुड़े नए-नए प्रोमो दर्शकों की उत्सुकता लगातार बनाए हुए थे।

वहीं कल यह चर्चित पॉपुलर शॉ अपने धमाकेदार एंट्री से साथ दर्शकों के बीच होगा। शॉ से जुड़े नए-नए प्रोमो और ट्विस्टों के बीच इस बार का बिगबॉस सीजन पिछली बार के सीजन से कुछ हट कर होगा।

टीवी के चहेते स्टारों की एंट्री इस बार दर्शकों का मन मोहेगी। शॉ से जुड़े प्रोमो में यह बात साफ हो चुकी है इस बार घर के सदस्य केवल टीवी के जाने-माने चेहरे ही होंगे। यानि शॉ में टीवी के कलाकारों की ही सद्स्यों के रूप में नोंक-झोंक अब दर्शकों का ध्यान भटकाएगी।

टीवी के चहेते कलाकारों में टीवी की संस्कारी बहू गोपी यानि देवोलिना भट्टाचार्जी और हॉट बैचलर सिद्धार्थ सिंह का आना तो शॉ के पिछले प्रोमो से हो गया है।

वहीं नए शॉ से जुड़े नए प्रोमो से पता चलता है कि इस बार बॉलिवुड हॉट एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी अपनी हॉटनेस का तड़का लगाने वाली हैं। बिगबॉस के लॉन्चिंग प्रोग्राम में शॉ के होस्ट और बॉलिवुड के भाईजान सलमान खान ने दिलचस्प अंदाज में अमीषा पटेल की एंट्री करवाई है।

इस बार टीवी के जानेमाने चेहरे ही दर्शकों को देखने मिलेंगे। शॉ के फॉर्मेट पर भी लगातार चर्चा बनी ही हुई है कि शॉ इस बार केवल 1 महीने में ही फिनाले इवेंट को ले आएगा।

यह पहेली अभी भी उलझी ही हुई है कि शॉ केवल 1 महीने का ही होगा या हर बार की तरह 3 महीने की अवधि का होगा। गौरतलब है कि यह शॉ काफी सालों से टीआरपी की रेस में आगे रहता है।

शॉ में सदस्यों की तकरार तो कभी प्यार दर्शकों को इससे जोड़े रखता है। वहीं शॉ को देखने की एक बड़ी वजह चहेते कलाकारों के असल व्यक्तित्व को करीब से जानना होता है। कलर्स टीवी का यह शॉ भाईजान सलमान के होस्ट किये जाने की वजह से भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है।

शॉ में दिए गए टास्क औऱ अनोखे ट्वीस्ट-टर्न दर्शकों को लुभाते हैं। साथ ही शॉ की टाइमिंग भी इस हिसाब से रखी जाती है कि इसे पूरा परिवार एक साथ बैठ कर देख सके।

शॉ के दिलचस्प फॉर्मेट में बिगबॉस का हाउस भी दर्शकों को लुभाता है। बिगबॉस का यह हाउस किसी रहस्य से कम नहीं होता। इस बार शॉ के अलग फॉर्मेट के तहत यह बात मानी जा रही है कि शॉ में इस बार फीमेल बिगबॉस होंगी।
शॉ के प्रोमो दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए लगभग 2 महीनों से ही लाए जा रहे हैं। शॉ के शुरूआती प्रोमो में टीवी एक्ट्रेस नागिन फेम सुरभी ज्योति और करन वाही भी नजर आए थे।

इससे यह माना जा रहा है कि यह दोनों टीवी कलाकार भी शॉ का हिस्सा होंगे। घर में टीवी के औऱ कौन-कौन कलाकार घर के सद्स्यों के रूप में एंट्री लेंगे इसका इंतज़ार भी अब घड़ी की टिक-टिक के साथ खत्म होगा। कल रात 9 बजे कलर्स टीवी का यह शॉ दर्शकों के लिए ऑनईयर कर दिया जाएगा।