चटोरों की चटोरी थाली में स्वाद के जायके रोज सजते हैं। होले थोड़ा फूडी के इस कॉलम से हम खाने के शौकिनों के लिए हर बार स्वाद के अनोखे ज़ायके की थाली के बारे में बताते हैं।

अब आज से नवरात्रे शुरू हो चुके हैं तो चटोरों की चटोरी जुबान इन दिनों तो बाहर का खाना शायद ही ढूँढ़ेगी। तो ऐसे में क्या स्वाद का जायका इन नवरात्रों में अधूरा रहने वाला है.. बिल्कुल नहीं स्वाद के शौकीन यदि बाहर का नहीं खा सकते तो क्या..घर में ही स्वाद का जायका मिलेगा।

नवरात्रों में अगर आपने पूरे 9 व्रत रखे हैं तो भी आप को चिंता करने की जरूरत नहीं। आज के आर्टिकल के हम बताऐंगे कि नवरात्रों में आपकी स्पेशल थाली कैसे सजेगी।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस नवरात्रे स्वाद के अनोखे तड़के से आप अपने नवरात्रों को और अधिक स्पेशल कैसे बना सकते हैः तो चलिए जानते हैं..कैसे सजेगी इस नवरात्रे हमारे चटोरों की थाली।

माता के नौ नवरात्रों के व्रत में आप एक समय व्रत वाला खाना खाते ही हैं। व्रत में जीरा आलू तो हर घर में बनते ही हैं। लेकिन हर बार जीरा आलू स्वाद के जायके को बकरार नहीं रख पाता।

जानते हैं आलू से ही बनने वाली दो स्पेशल डिशेज़ जो आपको स्वाद का एक अलग ही जायका देगी। आलू के साथ इस डिश को और भी स्पेशल बनाएगा साबूदाने के साथ इसका कॉम्बिनेशन।

आलू-साबूदाना टिक्कीः साबूदाने को 3 से 4 घंटे पहले ही पानी में भिगो कर रखें। उबले आलू, साबूदाने, मिर्ची, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर को एक बॉउल में मिक्स कर के आलू की टिक्की बना लें।

इन टिक्की को घी में सेंक लें। घी में सेंक यह टिक्की स्वाद का अनोखा जायका बरकरार रखेगी। आलू-साबूदाने की इस टिक्की का आप दही के साथ आनंद उठाएं।

साबूदाने के वडेः साबूदाने के वडे बनाने के लिए हर बार की तरह साबूदाने को 3 से 4 घंटे के लिए पहले पानी में भिगो कर रखें। साबूदाने में कसा हुआ उबला आलू, मूँगफली, अदरक का पेस्ट, जीरा, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, हरा धनिया और हरी मिर्च डाल कर मिक्स कर लें।

इसे आटे की तरह गूँथ कर हाथ में तेल लगाकर गोल आकार दे दें। अप्पम बनाने वाले बर्तन में इन गोल आकार के डो को खानों में तेल लगाकार अच्छी तरह सेंक लें। साबूदाना वाडा को चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से सेंके। और अंत में हरी चटनी के साथ आनंद लें।

दाल वडाः दाल वडा बनाने के लिए तीन चार दाल को पानी में भिगो दें। इन दालों में आप चना दाल,उड़द दाल, तोर दाल, मूंग दाल लें। सभी दालों को कम से कम 2 घंटों के लिए पानी में के लिए भिगो दें।

पानी से अलग कर लेने के बाद एक मिक्सर में सभी दालों के साथ अदरक हरी मिर्ची का पेस्ट बना लें। पेस्ट गाढ़ा ही रखें। अब इसमें हरा धनिया, कड़ी पत्ता, हींग, सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें। डो को वडा का शेप देकर डीप फ्राई कर लें। गर्मागर्म वाडा का चटनी या सॉस के आनंद लें।

लौकी की खीरः दूध को उबालकर कसी हुई लौकी दूध में अच्छे से मिलाएं। चीनी, मेवे औऱ क्रीम डालकर खीर अच्छे से पकने तक कर्छी से चलाते रहें। अंत में कुछ और कटे हुऐ मेवे डालकर खीर का आनंद उठाएं।

शकरकन्दी चाटः शकरकन्दी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। शकरकन्दी को उबालकर छील कर उसमें नींबू का रस, सेंधा नमक, काली मिर्च डाल कर अनार के कुछ दानों के साथ टेस्टी सी चाट तैयार कर लें। व्रत के खाने में इस चाट का आनंद उठाएं।
शिवानी कोटनाला
The food looked so appealing that I couldn’t resist myself.
Thanks Shivani kotnala 😀😀😀