इस नवरात्रे सजेगी चटोरों की स्पेशल व्रत वाली थाली

चटोरों की चटोरी थाली में स्वाद के जायके रोज सजते हैं। होले थोड़ा फूडी के इस कॉलम से हम खाने के शौकिनों के लिए हर बार स्वाद के अनोखे ज़ायके की थाली के बारे में बताते हैं।

Image result for delicious food

अब आज से नवरात्रे शुरू हो चुके हैं तो चटोरों की चटोरी जुबान इन दिनों तो बाहर का खाना शायद  ही ढूँढ़ेगी। तो ऐसे में क्या स्वाद का जायका इन नवरात्रों में अधूरा रहने वाला है.. बिल्कुल नहीं  स्वाद के शौकीन यदि बाहर का नहीं खा सकते तो क्या..घर में ही स्वाद का जायका मिलेगा।

Image result for navratri thali

नवरात्रों में अगर आपने पूरे 9 व्रत रखे हैं तो भी आप को चिंता करने की जरूरत नहीं। आज के आर्टिकल के हम बताऐंगे कि नवरात्रों में आपकी स्पेशल थाली कैसे सजेगी।

Image result for navratri thali

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस नवरात्रे स्वाद के अनोखे तड़के से आप अपने नवरात्रों को और अधिक स्पेशल कैसे बना सकते हैः तो चलिए जानते हैं..कैसे सजेगी इस नवरात्रे हमारे चटोरों की थाली।

Image result for navratri thali

माता के नौ नवरात्रों के व्रत में आप एक समय व्रत वाला खाना खाते ही हैं। व्रत में जीरा आलू तो हर घर में बनते ही हैं। लेकिन हर बार जीरा आलू स्वाद के जायके को बकरार नहीं रख पाता।

Image result for delicious vrat zeera aloo

जानते हैं आलू से ही बनने वाली दो स्पेशल डिशेज़ जो आपको स्वाद का एक अलग ही जायका देगी। आलू के साथ इस डिश को और भी स्पेशल बनाएगा साबूदाने के साथ इसका कॉम्बिनेशन।

Image result for aloo sabudana tikki hd

आलू-साबूदाना टिक्कीः साबूदाने को 3 से 4 घंटे पहले ही पानी में भिगो कर रखें। उबले आलू, साबूदाने, मिर्ची, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर को एक बॉउल में मिक्स कर के आलू की टिक्की बना लें।

Image result for delicious sabudana tikki with curd hd images

इन टिक्की को घी में सेंक लें। घी में सेंक यह टिक्की  स्वाद का अनोखा जायका बरकरार रखेगी। आलू-साबूदाने की इस टिक्की का आप दही के साथ आनंद उठाएं।

Image result for aloo sabudana tikki hd

साबूदाने के वडेः साबूदाने के वडे बनाने के लिए हर बार की तरह साबूदाने को 3 से 4 घंटे के लिए पहले पानी में भिगो कर रखें। साबूदाने में कसा हुआ उबला आलू, मूँगफली, अदरक का पेस्ट, जीरा, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, हरा धनिया और हरी मिर्च डाल कर मिक्स कर लें।

Image result for delicious sabudana vada with chutney hd images

इसे आटे की तरह गूँथ कर हाथ में तेल लगाकर गोल आकार दे दें। अप्पम बनाने वाले बर्तन में इन गोल आकार के डो को खानों में तेल लगाकार अच्छी तरह सेंक लें। साबूदाना वाडा को चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से सेंके। और अंत में हरी चटनी के साथ आनंद लें।

Image result for dal vada hd images

दाल वडाः दाल वडा बनाने के लिए तीन चार दाल को पानी में भिगो दें। इन दालों में आप चना दाल,उड़द दाल, तोर दाल, मूंग दाल लें। सभी दालों को कम से कम 2 घंटों के लिए पानी में के लिए भिगो दें।

Image result for delicious dal vada with chatuny hd images

पानी से अलग कर लेने के बाद एक मिक्सर में सभी दालों के साथ अदरक हरी मिर्ची का पेस्ट बना लें। पेस्ट गाढ़ा ही रखें। अब इसमें हरा धनिया, कड़ी पत्ता, हींग, सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें। डो को वडा का शेप देकर डीप फ्राई कर लें। गर्मागर्म वाडा का चटनी या सॉस के आनंद लें।

Image result for delicious lauki ki kheer hd images

लौकी की खीरः दूध को उबालकर कसी हुई लौकी दूध में अच्छे से मिलाएं। चीनी, मेवे औऱ क्रीम डालकर खीर अच्छे से पकने तक कर्छी से चलाते रहें। अंत में कुछ और कटे हुऐ मेवे डालकर खीर का आनंद उठाएं।

Image result for delicious shakarkandi chaat

शकरकन्दी चाटः शकरकन्दी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। शकरकन्दी को उबालकर छील कर उसमें नींबू का रस, सेंधा नमक, काली मिर्च डाल कर अनार के कुछ दानों के साथ टेस्टी सी चाट तैयार कर लें। व्रत के खाने में इस चाट का आनंद उठाएं।

शिवानी कोटनाला

1 Comment

Comments are closed.