करूणामयी माता महागौरी का पूजन आज

शारदीय नवरात्री की आज अष्टमी तिथी है। आज माँ दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी का पूजन किया जाएगा। माता महागौरी के विषय में माना जाता है कि माता का यह स्वरूप अत्यंत दिव्यमयी व सौम्य है।

Image result for mahagauri

सादगी में श्वेत वस्त्र धारिणी यह माता भक्तों को विवाह संबंधी विपत्तियों को दूर करती है। माता की सच्चे मन से अर्चना- पूजा जीवन में आ रही सभी कठिनाईयों का भी अंत करता है।

Image result for MARRIAGE RELATED PICS

परम कल्याणकारी यह माता ममता का स्वरूप है। वैवाहिक जीवन में आ रही विपत्तियों को भी माता के आशीर्वाद से दूर किया जा सकता है।

श्वेत स्वरूप दिव्यमयी माता है महागौरी

माता महागौरी को सुंदर रूप वाली देवी कहा जाता है। पौराणिक कहानियों के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव शंकर को पति के रूप में पाने के लिए कई वर्षों तक जप-तप किय़े थे।

Image result for GOD SHIV GAURI

इस कठोर जप तप में माता ने एक ही मुद्रा में बैठे भगवान शिव का लगातार जाप किया था। इस कठोर तपस्या में माता ने ना सिर्फ अन्न-जल का त्याग किया बल्कि कई यातनाऐं भी सहीं। पार्वती माता का शरीर कभी तेज धूप में जला तो कभी तेज आँधी तूफान बारिश में भीगा।

Image result for GOD SHIV GAURI

भगवान शिव को पाने के लिए माता की यह तपस्या इतनी कठोर थी कि माता ने अपने सुंदर स्वरूप ही खो दिया था। कठोर यातनाओं से माता का शरीर काला पड़ गया था।

Image result for GOD SHIV GAURI

माता की तपस्या से प्रसन्न होकर जब उनकी भेंट भगवान शिव से हुई तो भगवान ने उन्हें स्वीकार कर लिया। भगवान शिव ने माता के रूप को संवारने के लिए उनका गंगाजल से स्नान करवाया।

Image result for mahakali serial MAHAGAURI ROOP

शिव द्वारा गंगाजल से स्नान के पश्चात् माता का यह दिव्यमयी स्वरूप उभरा। श्वेत सुंदरी माता का नाम ही महागौरी पड़ा।

Image result for mahagauri

माना जाता है माता का यह स्वरूप मनचाहे वर का भी आशीर्वाद देती हैं। माता सीता ने भगवान राम को अपने वर के रूप में पाने के लिए माता के इस दिव्यमयी स्वरूप महागौरी का पूजन किया था।

Image result for RAM SEETA

माता महागौरी के पूजन से ही माता सीता को अयोध्यापति राम वर के रूप में मिले थे।

करूणामयी माता का स्वरूप

श्वेत स्वरूप माता का रूप गोरा है। उपमा, शंख, चंद्र, कुंद के फूल से माँ का रूप सजता है। माता के समस्त वस्त्र व आभूषण श्वेत हैं। माँ महागौरी की चार भुजाऐं हैं।

Related image

दाहिने हाथों में अभय मुद्रा व त्रिशूल सजता है, वहीं माता बांये हाथों में डमरू व वर-मुद्रा धारण किये हुए है। माता का वाहन श्वेत बैल है। करूणामयी माता का रूप अत्यंत सौम्य व आकर्षक है।

ममतामयी माता महागौरी की पूजन विधी

Image result for NAVRATRI POOJA

श्वेत सुंदरी माता महागौरी का पूजन करने के लिए स्नान कर व साफ वस्त्र धारण कर माता के मंत्र का जाप करें। आज के दिन माता के पूजन के लिए पीले वस्त्र ही धारण करें। माता के मूर्ती के समक्ष घी का दीपक जलाएं।

Image result for yellow and white flowers

माँ के इस स्वरूप को पीले या श्वेत फूल ही अर्पित करें। दामपत्य जीवन की खुशहाली के लिए सुहागन स्त्रियाँ माता के इस दिव्यमयी स्वरूप को चुनरी जरूर अर्पित करें। पवित्र मन से माता की स्तुति कर माता का पूजन करें। माता की आरती के पश्चात् माता को लगाए भोग का प्रसाद वितरण करें।