काल की विनाशक काल रात्री की अद्भुत है जन्म कथा

शारदीय नवरात्री की आज सप्तमी तिथी है। इस दिन दुर्गा माँ के काल भैरव अवतार काल रात्री का पूजन किया जाता है। माता का यह स्वरूप अत्यंत प्रजव्वलित है। माता का यह अवतार रात्री के समान ही काला है जिसकी उत्पत्ति काल के विनाश के लिए हुई थी।

Image result for kalratri mata

कहा जाता है दैत्यों के विनाश के लिए माता ने अपनी सोने की चमक वाली त्वचा को जलाकर काल भैरवी के रूप में उतरी थीं। माता का यह स्वरूप काल का विनाशक है साथ ही भक्तों के लिए माता का यह स्वरूप शुभ फल प्रदान करता है।

Image result for kalratri mata

मां के इस स्वरूप के पूजन से भूत-प्रेत नकारात्मक शक्तियों व सभी प्रकार के भय व्यक्ति के जीवन से सदा के लिए लोप हो  जाते हैं।माता के पूजन से ग्रहों की चल रही ग्रह दिशा का भी निवारण होता है। क्यों कि माता का यह स्वरूप नौ ग्रहों पर भी अपना आधिपत्य स्थापित करता है।

Related image

माँ के इस स्वरूप में अग्नि के समान ही तेज है। क्रोध में माता का यह स्वरूप अत्यंत विकराल है। माता का यह रूप दुष्टों का विनाश करने के लिए अत्यंत विकराल है लेकिन भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए माता का यही स्वरूप अत्यंत सौम्य बन जाता है। काली का रूप यह देवी बुराई को दंडित को अच्छाई को पुरस्कृत करती है।

काल का विनाश करने के लिए माँ का जन्म

Image result for shiv parvati

माता के इस स्वरूप के जन्म के पीछे भी कई कहानियाँ व्याप्त है। माना जाता है कि महिषासुर असुर का अंत माता ने दुर्गा के अन्य अवतार में किया था। वहीं जब शुम्भ-निशुम्भ स्वर्गलोक पर अपना आधिपत्य स्थापित करने आए तो सभी देवतागण भगवान भोले नाथ के पास मदद हेतू पहुँचे। भगवान भोले नाथ ने देवों की मदद के लिए माता पार्वती को कहा।

Related image

माता पार्वती ने शुंभ-निशुंभ दैत्यों का विनाश तो अपने भव्य अवतार में कर दिया। लेकिन समस्या तब उत्पन्न हुई जब देवों के राज की रक्षा करते हुए माता का सामना एक अन्य दैत्य रक्तबीज से हुआ। रक्तबीज का नरसंहार करने पहुँची माता अपने वास्तविक स्वरूप में दैत्य का अंत ना कर पाय़ीं। क्यों कि रक्तबीज को वरदान प्राप्त था जैसे जैसे उसके खून की बूंदे पृथ्वी पर गिरेंगी, एक नया रक्तबीज स्वतः ही उत्पन्न हो जाएगा।

Image result for raktbeej

ऐसे में माता ने कालरात्री का प्रचंड रूप रख रक्तबीज के खून की प्रत्येक बूंद को पृथ्वी पर ना गिराते हुए खुद के मुंह में भरना शुरू कर दिय़ा। इस प्रकार अंततः देवी का यह प्रचंड रूप दैत्य का अंत कर पाया।

Image result for kalratri mata

रात्री के समान काला है माँ का शरीर

माता के इस स्वरूप में शरीर रात्री के समान काला है। बिखरे बाल और गले में दैत्यों के संहार की माल सजतीह है। माता के त्रिनेत्रों से अग्नि की भांति क्रोध निकलता है। गधे पर सवार माता के हाथों में भी दैत्यों के विनाश के लिए अस्त्र-शस्त्र सजते हैं।

Image result for navratri kalratri pooja

कालरात्री का करें विशेष पूजन

माता की विशेष पूजा में  कुमकुम, लाल पुष्प, रोली आदि माता को चढ़ाऐं। माँ को गुण का भोग लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही माँ के इस स्वरूप के विशेष पूजन में नींबूओं की माला, माता के तस्वीर को चढ़ाऐं। धूप-दीप से माता की स्तुति कर अंत में आरती से पूजा का समापन करें।