चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन अपने चॉकलेटी अंदाज के लिए तो लड़कियों के बीच पॉपुलर हैं ही अब हाल ही में भैया दूज के मौके पर कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन का अपनी बड़ी बहन के लिए प्यार छलक रहा है। तस्वीर में कार्तिक भैया दूज के मौके पर बहन के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन के इस अदांज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कार्तिक की तारीफों के पुल भी सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों द्वारा बाँधे जा रहे हैं। बताते चलें कि दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भैया दूज के मौके पर कई बॉलिवुड सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाय़ी हुई हैं।
उन्हीं तस्वरों में चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन की तस्वीर के फैंस कायल हो रहे हैं। बताते चलें कि कार्तिक आर्यन की बहन के साथ आई इस खूबसूरत तस्वीर को अब तक फैंस के 1 मिलियन लाइक्स तो मिल ही चुके हैं।

अभी हाल ही में फिल्म डायरेक्टर करन जौहर की दिवाली पार्टी में भी कार्तिक आर्यन अपने अलग अंदाज में सारा अलि खान के साथ स्पॉट हुए थे। फेमस फिल्म डायरेक्टर करन जौहर ने दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की खास तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थीं।

इन खास तस्वीरों में चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन चुलबुली सारा अलि खान के साथ ट्रेडिशिनल ड्रेस में नजर आए थे। गौरतलब है कि सारा अलि खान की वजह से अधिकतर चर्चा में रहने वाले कार्तिक की पिछले दिनों से सारा से अलग होने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। इसी बीच दिवाली पार्टी में सारा-कार्तिक का साथ आने ने इन खबरों पर फिलहाल के लिए विराम लगा दिया है।

दिवाली पार्टी में क्रीम कलर के कुर्ता-पयजामा में नजर आए कार्तिक आर्यन के लुक को भी फैंस द्वारा पसंद किया गया था।

दिवाली के बाद आए भाई-बहन के इस त्योहार की रौनक भी बॉलिवुड सितारों के बीच खूब रही ।

बड़ी बहन कृतिका तिवारी के पाँव छूते कार्तिक आर्यन का यह अदांज बेहद जुदा है। साथ ही कार्तिक आर्यन ने इस तस्वीर में बहन के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। कार्तिक आर्यन लिखते हैं कि- मेरी बहन का भाई इस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है, मैं नहीं वह हमेशा यही कहती है. भाई दूज मुबारक।
भाई-बहन की इस तस्वीर में बॉन्डिंग कमाल की लग रही है। नेशनल क्रश माने जाने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

सारा अलि खान के साथ लव आज कल-2 की शूटिंग इसी साल खत्म करने के बाद अब जल्द ही कार्तिक पति पत्नि और वो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक टैलेंटेड बॉलिवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और खूबसूरत यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आऐंगे।

इसके अलावा कार्तिक आर्यन दोस्ताना-2 में भी बॉलिवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ जल्द ही दर्शकों को बड़े पर्दे पर नजर आऐंगे।

इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन जल्द ही दर्शकों को भुलभुलैया-2 में भी अक्षय कुमार के अंदाज में देख पाऐंगे।
इस फिल्म में कार्तिक के साथ बॉलिवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी अपनी अदाओं का जादू बिखरेती नजर आऐंगी।