प्रियंका के अस्थमा के बाद अब निक जूझ रहे हैं इस बीमारी से

वैसे तो बॉलिवुड सितारे अपनी जिंदगी के खास लम्बों को फैन्स के साथ शेयर करते ही रहते हैं। ऐसे में फैन्स भी सितारों की जिंदगी से खुद को करीब ही पाते हैं। हाल ही में बॉलिवुड और हॉलिवुड टॉप स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जॉनस ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर फैन्स के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

Image result for nick jonas

निक ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद एक बड़ी फैन फॉलोइंग लिए रहते हैं। प्रियंका-निक अक्सर अपने खास पलों को फैंस के साथ अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर भी करते रहते हैं।

ऐसे में हाल ही में निक द्वारा शेयर की गयी पोस्ट में बताया गया है कि वे बचपन से एक बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे छोटी उम्र से ही टाइप-1 डायबीटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं।

Image result for type 1 diabetes

फैंस के साथ शेयर की गयी पोस्ट में निक ने बीमारी से लड़ने और हौंसला बनाए रखने को लेकर अपनी भावनाऐं व्यक्त की हैं। वे लिखते हैं कि जब उन्हें अपनी इस बीमारी का पता चला तभी से वे अपनी हेल्थ के प्रति ज्यादा सजग हुए हैं। वे अपनी हेल्थ पर विशेष ध्यान भी देते हैं।

Related image

हेल्थ के प्रति ध्यान देते हुए उन्होंने वर्कआउट करना, अच्छा खाना खाना और ब्लड शुगर के विषय में ध्यान रखना शामिल किया है। वे यह भी लिखते हैं कि  टाइप 1 डायबीटीज़ जैसी बीमारी से पीड़ित होना उन्हें अकेलेपन का अनुभव कराता है। गौरतलब है कि नवंबर डायबीटीज के प्रति जागरूक रहने का महीना है।

Image result for nick jonas parents

इसलिए विशेष तौर पर निक ने इस बीमारी से पीड़ित लोगों को अकेलेपन से बचने के लिए अपनी कहानी शेयर करनी की अपील की है। वे @BeyondType1 के को-फाउंडर हैं। निक जॉनस खुद इस बीमारी से लड़ने में अपने परिवार वालों का बड़ा सपोर्ट मानते हैं।

Image result for nick jonas

बताते चलें कि निक जॉनस से फैन्स के साथ अपनी इस बीमारी का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि एक समय में उनका शुगर लेवल बहुत बढ़ गया है। यह इतना अधिक बढ़ गया था कि उनकी जान पर तक खतरा बन आया था। इसके बाद ही उनके पैरंट्स उनकी इस बीमारी के प्रति खास अलर्ट हुए। और तब ही वे खुद भी अपनी हेल्थ के प्रति खास सजग भी रहते हैं।

Image result for nick jonas with priyanka chopra

सिंगर व एक्टर निक जॉनस की इस इमोशनल पोस्ट को अब कर 1 मिलियन लाइक्स फैन्स के मिल चुके हैं। जाहिर है कि फैन्स को भी निक ज़ॉनस का लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने का अंदाज काफी भाया है।

Image result for priyanka chopra mask

बताते चलें हाल ही में निक की पत्नी और फेमस बॉलिवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा में सुर्खियों में रही हैं। राजधानी दिल्ली में इस समय चल रहे प्रदूषण एक बड़े मुद्दे पर प्रियंका ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Image result for priyanka chopra asthma ad

उन्होंने मुंह पर मास्क लगाए दिल्ली के प्रदूषण पर अपनी चिंता व्यक्त की है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस भी अस्थमा की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें जब तब सांस लेने में दिक्कतें भी आती रही है।