
आज हम आपको इन तीन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो लबें समय के बाद पर्दे पर फिर से अरनी अदाओं का जादू चलाने को तैयार हैं। तो चलिये बात करते हैं इस पहली हसीना की जो 10 साल के लबें गैप के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आयेगी।
सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखकर अपनी वापसी के बारे में जानकारी दी । सुष्मिता ने लिखा- मैं हमेशा उस प्यार की प्रशंसक रही हूं, जिसमें धैर्य होता है मैं सिर्फ़ आपके लिए लौट रही हूं। लेकिन सुष्मिता ने अभी अपने कमबैक प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी नहीं दी है।
सुष्मिता आख़िरी बार 2010 की फ़िल्म नो प्रॉब्लम में नज़र आयी थीं, जिसे अनीस बज़्मी ने डायरेक्ट किया था। अनिल कपूर, संजय दत्त और अक्षय खन्ना ने लीड रोल्स निभाये थे। इस फ़िल्म में कंगना रनौत भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा थीं। इसके बाद वो हिंदी सिनेमा के पर्दे पर दिखायी नहीं दीं। हालांकि 2015 में सुष्मिता ने निर्बाक में काम किया था, जो बंगाली फ़िल्म थी। इस फ़िल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया था।
इसके साथ ही दर्शक 2020 में एक्ट्रेस पूजा भट्ट को फिर से बड़े पर्दे पर देख सकते हैं, पूजा भट्ट करीब 11 साल बाद बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी। फ़िल्म सड़क 2, को उनके पिता महेश भट्ट निर्देशित कर रहे हैं, जबकि फ़िल्म में आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में दिखाई देगें । पूजा फ़िल्म में संजय दत्त के साथ भी दिखाई देंगी, यह फ़िल्म इन दोनों कलाकारों की हिट फ़िल्म सड़क का पार्ट 2 है। आपको बता दें कि पूजा को आख़िरी बार पर्दे पर 2009 में आयी फ़िल्म सनम तेरी क़सम में देखा गया था ।

2020 में कमबैक कर रहीं तीसरी अभिनेत्री हैं शिल्पा शेट्टी । शिल्पा साबिर ख़ान निर्देशित फ़िल्म निकम्मा से पर्दे पर लौटेंगी। इस फ़िल्म में अभिमन्यु दसानी लीड रोल में होंगे ।
शिल्पा ने आख़िरी बार 2007 में आयी फ़िल्म अपने में एक किरदार निभाया था। इस फ़िल्म के तहत धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल पहली बार साथ आये थे। इसके बाद शिल्पा 2008 में दोस्ताना और 2014 में ढिश्कियाऊं में स्पेशल डांस नंबर करती नज़र आयीं थीं।