कॉमेडियन शो के बादशाह कपिल शर्मा के घर खुशियों की झड़ी लगी हुई है। और ये सब हुआ है उनके घर में नन्ही सी परी के आने से। जी हां आपको बता दें कि कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ पैरेंट्स बन गए हैं। गिन्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है । उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमारे बेटी हुई है । आपके आशीर्वाद की जरूरत है साथ ही इस खबर को सुनकर उनके फैंस भी उनको मुबारकबाद दे रहे हैं।कपिल ने ये ट्वीट सुबह 3.30 बजे किया है ।
Blessed to have a baby girl 🤗 need ur blessings 🙏 love u all ❤️ jai mata di 🙏
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 9, 2019
रैपर गुरु रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा, ‘बधाई हो मेरे पाजी । इतना ही नहीं खुशी जताते हुए उन्होने कहा कि मैं चाचा बन गया ।
![]()
आपको बता दें कि गिन्नी के साथ कपिल पिछले साल 12 दिसंबर को सात फेरे के बंधन में बधें थे । कपिल और गिन्नी ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था जिसमें कई सितारे भी दिखाई दिए।

एक इंटरव्यू के दौरान कपिल ने अपनी पत्नी गिन्नी की जमकर तारीफ की उन्होने कहा कि मेरे बुरे दौर में मुझे गिन्नी ने ही सभांला, हर कदम पर मेरा साथ दिया। जानकारी के लिये आपको बता दें कि कपिल और गिन्नी का प्यार कॉलेज का प्यार है। कपिल के घरवाले शादी के लिये राजी नहीं थे लेकिन बाद में परिवार वाले मान गये ।

आज कपिल टेलिवीजन जगत का एक ऐसा नाम है जो कॉमेडी का बादशाह कहलाया जाता है, लाखों फैंस आज भी कपिल की कॉमेडी के फैन हैं । और जब कपिल के घर खुशी का माहौल है तो उस खुशी में सभी शामिल हैं और अपने –अपने तरीके से बेटी के जन्म पर मुबारकबाद दे रहें हैं।

हाल ही में कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज़’ के एक पोस्टर पर कॉमेंट कर कहा था कि उनका गुड न्यूज़ अक्षय के ‘गुड न्यूज़’ से पहले आ जाएगा और ऐसा ही हुआ भी।