हैदराबाद गैंगरेप पर अब बॉलिवुड सितारों का भी फूटा गुस्सा

देश भर में हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार की घटना से आक्रोश का माहौल है। 7 साल पहले निर्भया हत्याकांड की याद को ताज़ा करती 26 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ घटी इस बर्बरता ने एक बार फिर बड़ी बहस को छेड़ दिया है।

Image result for hyderabad case

पूरे देश में जहाँ गुस्से आक्रोश और धरना जैसा माहौल बना हुआ है, वहीं अब बॉलिवुड सितारों का भी गुस्सा फूट रहा है। बॉलिवुड सितारे भी इस हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रियाओं के साथ आगे आए हैं। लगभग चारों ओर इस हत्याकांड के बाद से रेप के खिलाफ कड़े कानून की मांग जोरों-शोरों पर है।

बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। वे लिखते हैं कि- ‘चाहे वह हैदराबाद की महिला डॉक्टर हों, चाहे तमिलनाडु की विक्टिम हों या फिर रांची की लॉ स्टूडेंट जिनका गैंगरेप हुआ, एक समाज के तौर पर हम विफल हो चुके हैं। निर्भया गैंगरेप को 7 साल हो चुके हैं, मगर हमारी नैतिकता टुकड़ों में बंटती जा रही है। हमें सख्त से सख्त कानून की जरूरत है, ये सब जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए’।

फरहान अख्तर लिखते हैं कि- ‘उन दरिंदों ने पीड़िता के साथ जो किया उससे समझ में आता है कि हमने अपने समाज को कितना असुरक्षित होने की छूट दी है’।

Image result for hyderabad case

महिलाओं के प्रति देश में बढ़ रहे जघन्य अपराधों के खिलाफ कड़े कानून की मांग सरकार से की जा रही है। बॉलिवुड स्टार अनुपम खेर ने भी देश के गृह मंत्री अमित शाह से कड़े कानून की मांग इस बर्बर हत्याकांड के बाद की है।

Image result for anupam kher tweet on hyderabad case

वे ट्वीट कर लिखते हैं- ‘हैदराबाद में वहशी बलात्कार करने वालों को बीच चौराहे पर उल्टा लटकाकर बीच चौराहे पर सीधे गोली मार देनी चाहिए। आदरणीय अमित शाह जी। गृह मंत्री के रूप में आपने काफी साहसिक निर्णयात्मक निर्णय लिए हैं। बलात्कारियों को तुरंत मौत की सजा हो जानी चाहिए। बस ऐसा एक कानून पास करवा दीजिए’।

बॉलिवुड महिला कलाकारों की बात करें तो स्वरा भास्कर, रकुलप्रीत, यामी गौतम, रिचा चड्ढा सरीखी अभिनेत्रियों की भी प्रतिक्रिया इस हत्याकांड पर आयी है। बॉलिवुड अभिनेत्रियों का मामना है कि देश में निर्भया रेप हत्याकांड के बाद भी अवेयरनेस ना होना उन्हें स्तब्ध कर देता है।साथ ही महिला कलाकारों का  बलात्कारियों के प्रति आक्रोश भी उभर कर सामने आया।

Image result for hyderabad case

गौरतलब है कि बीते बुधवार की शाम तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर को साजिश के तहत फंसाया गया था। महिला डॉक्टर की स्कूटी को पंचर कर महिला को मदद का झांसा दिया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के साथ 1 घंटे तक आरोपियों ने रेप की घटना को अंजाम दिया था।

Image result for hyderabad case

इसी दौरान महिला शोर ना मचा पाए इसके लिए उन्हीं का दुप्पटा उन के मुँह में ठूँस दिया गया। दम घुटने के कारण महिला डॉक्टर ने बर्बरता के दौरान ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद आरोपियों ने महिला डॉक्टर का शव आग लगाकर जला दिया था।

Image result for hyderabad case

इस बर्बरता में चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन जनाक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मी आरोपियों को कोर्ट ना ले जा पाए थे। देश भर में आक्रोश के माहौल के बीच फिलहाल आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में कोर्ट द्वारा भेजा गया है। जहाँ कड़ी रिमांड के बाद ही आरोपियों की सज़ा तय की जाएगी।