
अभिनेता दिलीप कुमार आज अपना 97वां बर्थडे मना रहे हैं। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 में पेशावर पाकिस्तान में हुआ था। कम ही लोगों को पता होगा कि दिलीप कुमार को मोहम्मद यूसुफ खान के नाम से भी जाना जाता है। उनके पिता लाला गुलाम सरवर अली खान एक जमींदार थे और मां आयशा बेगम हाउसवाइफ थीं।
On this 97th birthday, calls and messages have been pouring in since last night-thank you! Celebrations are not important- your boundless love, affection and prayers have always brought tears of gratitude in my eyes. pic.twitter.com/1dYrHt1KCL
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 11, 2019
दिलीप कुमार ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। और यही वजह है कि आज वो फैंस के दिलों में राज करते हैं। वहीं अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनकी असल जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं थी। मधुबाला से इश्क की कहानी काफी दिलचस्प रही है।
बता दें कि ये दोनों पहली बार फ़िल्म ‘तराना’ के सेट पर मिले, शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार और मधुबाला एक दूसरे को दिल दे बैठे, इनके प्यार की डोर सात साल तक बंधी रही, लेकिन एक गलतफहमी ने इनके रिश्ते को तोड़ दिया। ऐसा कहा जाता है कि मधुबाला के पिता अताउल्ला ख़ान की वजह से दिलीप कुमार और उनका रिश्ता टूट गया था। दिलीप और मधुबाला एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। मुधबाला के पिता को उनके रिश्ते से एतराज़ नहीं था, लेकिन शादी के लिए उन्होंने एक शर्त रखी जिसे दिलीप कुमार ने मानने से इंनकार कर दिया।

मधुबाला के पिता एक प्रोडक्शन कंपनी चलाते थे। वो चाहते थे कि शादी के बाद दिलीप कुमार और मधुबाला उनकी ही फिल्मों में काम करें जिसके लिए दिलीप कुमार तैयार नहीं हुए। अपने एक इंटरव्यू में दिलीप कुमार ने बताया था कि ‘मुग़ले-आज़म के प्रोडक्शन के दौरान ही हमारी बातचीत बंद हो गयी थी।

मधुबाला की मोहब्बत में टूटे दिलीप कुमार की मुलाकात सायरा बानू से हुई। सायरा बानू ने दिलीप कुमार को सभांला और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गये।

दिलीप कुमार ने जब सायरा बानो से शादी की उस वक्त वो महज 22 साल की थीं।
Bahut Badiya lekh …