फिल्म ‘जय मम्मी दी’ का पोस्टर हुआ रिलीज!

सनी सिंह और सोनाली सैगल की आने वाली फ़िल्म ‘जय मम्मी दी’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है फ़िल्म रिलीज से पहले ही अपने पोस्टर से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। पोस्टर में सनी और सोनाली  शादी के जोड़े में  नज़र आ रहे हैं,  पोस्टर  देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह पारिवारिक है।

Image result for फिल्म 'जय मम्मी दी' का पोस्टर हुआ रिलीज

आपको बता दें कि इससे पहले सनी सिंह और सोनाली को  फ़िल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ में एक साथ देखा गया था। उनकी जोड़ी दर्शकों ने काफी  पसंद भी आयी थी ।

Image result for फिल्म 'जय मम्मी दी' का पोस्टर हुआ रिलीज

“जय मम्मी दी” नवजोत गुलाटी द्वारा लिखी  और निर्देशित है,  टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित है l फ़िल्म में पूनम ढिल्लों भी दमदार किरदार में नजर आयेंगी।

Image result for फिल्म 'जय मम्मी दी' का पोस्टर हुआ रिलीज

यह फ़िल्म  17 जनवरी 2020 को  सिनेमाघरों में दस्तक देगी देखना ये होगा कि इस बार इस जोड़ी को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।