
कोरोना वायरस के चलते हर कोई सोशल डिस्टेंसिंग की कोशिशें कर रहा है, चाहे वो आम लोग हो या से सेलेब्रिटी. वहीं बिग बॉस सीजन 13 का हिस्सा रहीं आरती सिंह कुकिंग करके खुद को क्वारंटीन कर रही हैं. हाल ही में आरती सिंह ने एक वीडियो शेयर करके फैन्स को अपनी इस हॉबी के बारे में बताया.

बता दें कि आरती बिग बॉस सीजन 13 में टॉप 5 तक पहुंच पाने में कामयाब रही थीं. घर के भीतर तकरीबन 5 महीने काटने के दौरान उन्होंने खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई करने तक सब कुछ किया.

कोरोना वायरस की वजह से अब पूरा खुद को अपने ही घरों में बंद रहने पर बिग बॉस हाउस जैसा महसूस कर रहा है। ऐसे में आरती अपना खाली समय कुकिंग में निकाल रही हैं और अपने यूटूयब चैनल पर विडियोज शेयर कर रही हैं।
इतना ही नहीं आरती अपने वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किये. वीडियो के कैप्शन में आरती ने लिखा- खाना बनाना हमेशा से मेरा पैशन रहा है. आप सभी ने बिग बॉस हाउस में मुझे 3 महीने तक खाना पकाते हुए देखा. अब लॉकडाउन के दौरान मैं घर पर खुद ही अपने लिए खाना बना रही हूं. तो मैंने सोचा कि क्यों ना आप लोगों के साथ भी सांझा किया जाये।