
कोरोनावायरस का कहर सभी जगह देखने को मिल रहा है इसी बीच स्टार्स भी अपने-अपने घरों में लॉक हैं. और अपने- अपने तरीकों से समय बिता रहे हैं. और ऐसा ही कुछ करती दिखीं एक्ट्रेस सारा अली खान जी हां सारा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है, दरअसल इस वायरल वीडियो में सारा कथक डांस करते हुए नजर आ रही हैं.
सारा ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है, ‘बट्टूय… हैप्पी उत्कल दिवस’. आप सभी देख सकते हैं इंस्टाग्राम पर अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘बट्टूय… हैप्पी उत्कल दिवस.’ इस वीडियो में सारा सूट सलवार पहने हुए डांस कर रही हैं. आपको बता दें कि उत्कल दिवस ओडिशा में मनाया जाता है, जो कि 1 अप्रैल को मनाया जाता है.

कोरोना वायरस के खिलाफ सारा अली खान भी अपना योगदान देती दिखाई दे रहा हैं. सारा ने भी पीएम-सीएम केयर्स फंड में दान और मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है और इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट के जरिये लोगों को बताई