
कोरोना की वजह से हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. कई जाने-मानें चेहरे इस वायरस की वजह से हमको अलविदा कह चुके हैं. बता दें की अब मशहूर कार्टून किरदार योगी बियर की प्रेमिका के चरित्र को अपनी आवाज देने वाली दिग्गज अभिनेत्री जूली बेनेट का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है. वह 88 साल की थीं.
![]()
अभिनेत्री बेनेट ने सन 1950 में ”,’एडवेंचर्स ऑफ सुपरमैन’ ‘लिव इट टू बीवर’, ‘हाइवे पैट्रोल’ और ‘द जॉर्ज बर्न्स एंड ग्रेसी एलेन शो’ जैसे सीरीज के माध्यम से पर्दे पर उन्हें देखा गया।

इसके बाद 1960 के दशक में उन्होंने ‘द बुलविंकल शो’ के साथ एक वॉयसओवर कलाकार के रूप में अपने सफर की शुरुआत की. बेनेट ने सन 1961 से 1962 के बीच ‘द योगी बियर शो’ में सिंडी बियर के किरदार को अपनी आवाज दी और बाद में साल 1964 में आई स्पिन-ऑफ फिल्म ‘हे देयर, इट्स योगी बियर’ में उन्होंने अपने किरदार को फिर से दोहराया. आपको बता दें की जूली बेनेट ने साल 1973 में ‘योगीस गैंग’, 1977 में ‘स्कूबीस ऑल स्टार लाफ-ए-लिंपिक्स’ और 1988 में ‘द न्यू योगी बियर शो’ में भी देखा जा चुका है।