लखनऊ यूनिवर्सिटी ने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिये तैयार किया ये खास काढ़ा

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है.  अभी तक इस महामारी ने हजारों लोगों की जान ले ली है. कई देशों को लॉकडाउन करने पर मजबूर होना पड़ा.

Should you wear a face mask to prevent COVID-19? Doctors weigh in

आपको बता दें कि इस सब के बीच लखनऊ विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय ने “COVID 19” के खतरे का मुकाबला करने के लिए एक आयुर्वेदिक प्रतिरक्षा बूस्टर “LU-RAM 19” काढ़ा तैयार किया है. जी हां इसे लेकर दावा किया गया है कि इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई प्रकार के वायरल इंफेक्शन से बचा जा सकता है.

immunity booster drink for corona: Immunity Booster Drink ...

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय के निर्देशानुसार, विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक विभाग (राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय) ने एक अनोखा कदम उठाया है. कुलपति आलोक कुमार राय ने आयुर्वेद विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश चंद्र सक्सेना के साथ मिलकर LU-RAM 19 को लॉन्च किया.

Cold And Cough Home Remedy: Kadha Recipe For Cold And Cough ...

बता दें कि LU-RAM 19, 16 जड़ी बूटियों और औषधियों को मिलाकर बनाई गई है. इसमें गोजिह्वा, मुलेठी, सौंफ, मुनक्का, अंजीर, वासा, गिलोय, राज बदर, श्लोमातक,  खूबकला, हंसराज, अलसी, कंटकारी, गुलबनफ्सा, खत्मीमूल और काली मिर्च  आदि का मिश्रण है. आयुर्वेद विभाग का मानना है कि इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई प्रकार के वायरल इंफेक्शन से बचा जा सकता है. यही वजह है कि डॉक्टर्स इस काढ़े को अपनाने के लिये कह रहे हैं ताकि कोरोना जैसी महामारी से बचाव किया जा सके।