
हॉलीवुड के मशहूर अमेरिकी गायक और गीतकार बिल विदर्स ने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. बता दें कि बिल विदर्स काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. तीन बार ग्रैमी विजेता रहे विदर्स को उनके गाने ‘लीन ऑन मी’ और ‘लवली डे’ के लिए जाना जाता है।

बिल विदर्स के कई गानों ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाये. करीब तीन दशक से वो अपने संगीत से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं.
I learnt sax by playing along to Just the Two of Us. Thank you for your music, your songs and your humility. Bravo!! #BillWithersRIP pic.twitter.com/DkPEeRL407
— Steve Norman (@SteveNormanReal) April 4, 2020
परिवार उनके जाने से काफी दुखी है. वो ऐसा व्यक्ति थे जो दिल से संगीत करते थे और दुनिया को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करते थे. वह लोगों से ईमानदारी की बात करते थे साथ ही उन्हें एक दूसरे से जोड़कर रखते थे.

बिल विदर्स का निधन उस वक्त हुआ, जब दुनिया भर में कोरोनोवायरस का कहर छाया हुआ है. विदर्स के निधन पर कई मशहूर हस्तियों ने शोक जताया है. साथ ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी यादें साझा कर रहे हैं।