
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप अपने बालों की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकते हैं, अपने बालों को नयी जान दे सकते हैं, तो चलिये जानते हैं कि आप ऑलिव ऑयल से अपने बालों को किस तरह से खूबसूरत बना सकते हैं।

बता दें कि ऑलिव ऑयल में विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करता हैं, इसके प्रयोग से आपके बालमुलायम और चमकदार बनते हैं ।
अगर आप भी अपने बालों को बढ़ाना चाहती हैं तो ये घरेलु नुस्खा काफी मददगार साबित होने वाला है, आपको करना बस इतना है कि नींबू के बीज, काली मिर्च के दाने और ऑलिव ऑयलको मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है, फिर इस पेस्ट को 20 मिनट तक के लिये अपने बालों में लगायें उसके बाद शैंपू कर लें।

अगर बात करें दूसरे नुस्तखे कि तो आप अपने बालों को जानदार और घना बनाने के लिये अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिये आपको दो अंड़े कप में तोड़कर उसमें ऑलिव ऑयल मिलायें फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें, इस मिश्रण को बालों की जड़ों तक लगाएं. 10 मिनट तक छोड़े और फिर शैंपू कर लें.

इन आसान तरीकों से आप अपने बालों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं, औप पार्लर जाने का भी झंझट से आप बची रहेंगी, इन हेयर पैंक से आपको कुछ ही दिनों में असर दिखाना शुरु हो जायेगा और आपके बाल भी घने और खूबसूरत दिखाई देने लग जायेंगे।