दीवाना बना देगी ‘द्रास’ शहर की खूबसूरती

North India - 8D/5N Majestic Ladakh - Hamsa-Vahini Travel & Tours ...

अगर आप भी ठंड़ी वादियां घूमने का शौक रखते हैं तो आप लदाख के शहर द्रास का रुख कर सकते हैं, इस शहर की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी, गर्मियों के मौसम में आपको यहां हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी, पूरी घाटी खूबसूरती से भर जाती है

लद्दाख़ - विकिपीडिया

लेकिन सर्दियों में  यहां का तापमान इतना गिर जाता है कि आमतौर पर लोग यहां की सर्दियों से डर जाते हैं।  और यही वजह है कि इसे भारत के सबसे ठंडे शहर की उपाधि हासिल है, यहां का तापमान -60 डिग्री सेल्सियस पहुंच पर इस शहर को भारत का सबसे ठड़ा शहर कहा जाने लगा।

भारत में सबसे ज्यादा सर्दी कहाँ ...

आपको बता दें कि द्रास में -45 डिग्री तापमान आम बात है, लेकिन -60 डिग्री का मतलब कडाके की ठंड़ पड़ना। इस शहर में आपको काफी खूबसूरत वादियां देखने को मिल सकती हैं, वहीं सर्दियों में नजारा बहुत ही अलग होता है, सर्दियों के समय ये शहर पूरी तरह से खुद को बर्फ में ढक लेता है।

भारत का सबसे ठंडा शहर जहाँ-60 डिग्री ...

आपको बता दें कि द्रास शहर दुनिया का सबसे दूसरा ठंडा शहर है। पहले नबंर पर रशिया में स्थित Oymyakon है। और यहां तापमान 72 डिग्री तक गिर सकता है। द्रास की एक और खासियत है और वो है कि यहां आप गर्मियों में भी ठंड का अनुभव कर सकते हैं तो जब भी आप इस शहर को घूमने का प्लान करें तो अपने साथ गर्म कपड़े लेकर जरुर जायें

मुसाफ़िर हूँ यारो... ( Musafir Hoon Yaaro ...

चलिये द्रास के बाद अब आपको मनमान टॉप लेकर चलते हैं जो कि द्रास से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर है, वहां से आप LOC  का नजारा देख सकते हैं, इतना ही नहीं आप गोमचान वैली का रुख करते हैं तो आप ग्लेशियर और वहां से निकलती हुई जलधाराओं का लुफ्त उठा सकते हैं, इस शहर को घूमने का सबसे अच्छा महीना मई – जून माना जाता हैं।

manman-top |तो आज हमने आपको बताया कि विदेश में ही नहीं  भारत में भी आपको काफी खूबसूरती देखने को मिल सकती है, जिसे देखने के लिये आपको वीजा की जरुरत नहीं पड़ेगी साथ ही कम बजट में खूबसूरत नजारों का आप लुफ्त उठा सकेगें।

 

 

 

 

Comments are closed.