
आजकल हर कोई कोरोना से अपने आप को बचाने में लगा हुआ है, ऐसे में हमें जरुरत है कि हम अपना इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रखें ताकि इस वायरस से खुद को बचाया जा सके, जैसा कि हम सभी जानते हैं जिन लोगों के शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम होती है वो इसका शिकार आसानी से हो जाते हैं, तो चलिये जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जिससे आप अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं.
![]()
अदरक, काली मिर्च, दालचीनी – अदरक का उपयोग पाचन तेज करने के लिए किया जाता है. दरअसल यह विषाक्त पदार्थों को निकालने और साइनस को खोलने के अलावा ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है. वहीं काली मिर्च में विटामिन सी होता है, जो प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए जरूरी तत्व है. इसी के साथ दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो एंटीऑक्सिडेंट का एक बड़ा स्रोत है तो चलिये जानते हैं इस काढ़े को बनाने की विधि


इसके लिए एक कप पानी में दालचीनी डालकर इसे एक मिनट के लिए उबाल दें. अब ताजे छिलके वाले अदरक के लगभग एक इंच मोटे भाग को मसल लें और इसे 2 मिनट के लिए अदरक के पानी में डूबा दें. इसमें काली मिर्च का एक टुकड़ा डालकर थोड़ी देर पियें.

अजवाइन के बीज, हल्दी और लेमनग्रास- इसके लिए गर्म पानी में अजवाइन के बीज और लेमन ग्रास की कुछ पत्तियां डालकर उबाल लें. अब इसे दो मिनट तक रहने दें. अब इस में हल्दी डालें और अच्छी तरह से हिलाएं. इसके बाद इसका सेवन करें।
शहद, लहसुन, जीरा- इसके लिए गर्म पानी में एक चुटकी जीरा डालें और इसे 2 मिनट तक रहने दें. अब लहसुन की एक लौंग को अलग से छीलें. इसके बाद लहसुन को छोटे टुकड़ों में काटें और एंजाइम को सक्रिय करने के लिए लहसुन को 10-15 मिनट तक छोड़ दें. अब इसमें 1/2 बड़ा चम्मच कच्चा शहद डालें. इस तरह आपका शहद, लहसुन, जीरा का काढ़ा तैयार हो जायेगा जो कि आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करेगा।

तो इन आसान तरीकों से आप खुद को फिट रख सकते हैं और कोरोना जैसे वायरस को मात दे सकते हैं। अगली बार कुछ और काढ़े की विधि आपके साथ शेयर करेंगे तब तक आप इन काढ़ों से अपने इम्युन सिस्टम को दुरुस्त रखिये।