इन चीजों की मदद से दुरुस्त करें अपना इम्यून सिस्टम, और कोरोना को दें मात

women to fight against disease symptomsa should take healthy diet

कोरोना ने आजकल सभी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं, देश में लॉकडाउन चल रहा है लोगों को घरों में रहने के साथ- साथ शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिये भी कहा जा रहा है, तो चलिये जानते हैं कि किन चीजों के इस्तेमाल से आप अपनी रोग- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

सबसे पहले हम बात करने वाले हैं लहसुन की जो कि हर किसी की रसोई में मौजूद होता है, बता दें कि लहसुन ऐंटी-एलर्जिक होता है दिन में एक या दो कली लहसुन की खाने  से शरीर में ऐसे एंजाइम्स ऐक्टिवेट होते हैं, जो एलर्जिक रिऐक्शन से बचाने में  मदद करते हैं ।

Rat Me Lahsun Khane Ke Fayde - सुबह खाएं लहसुन की ...

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि नींबू   विटामिन-सी और ऐंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो कि हमारे इम्यून सिस्टम  को मजबूत बनाता है, नींबू हर तरह की  एलर्जी में राहत प्रदान करता है, तो ऐसे में दिनभर में एक गिलास नींबू पानी को को जरुर शामिल करें।

lifestyle health and beauty benefits lemon | Navbharat Times ...

हल्दी और अदरक  ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इंफ्लेमिट्री कंपाउंड एलर्जी से लड़ता है। जो कि हमें रोगों से बचाने में सहायक होता है, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर गर्म दूध में डालकर जरुर पीयें साथ ही अदरक वाली चाय भी काफी लाभकारी है।

lifestyle health benefits of eating raw turmeric or kachi haldi ...

शकरकंद में बीटा कैरोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-बी6 होता है। ये शरीर की सूजन कम करते हैं। साथ ही रोगों से लडने में मदद करता है।

शकरकंद (Shakarkandi) के 13 फायदे, उपयोग और ...
रोजाना एक सेब अपने दिन में जरुर शामिल करें  इससे आप एलर्जिक रिऐक्शन से बच सकेंगे।

Apple Fruit In Chennai, Apple Fruit Dealers & Traders In Chennai ...

रोजाना दो कप ग्रीन-टी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जी हां ग्रीन टी हमारे शरीर को  रोगों से लडने में सहायता प्रदान करती है इसलिये खुशी- खुशी ग्रीन टी का सेवन करे ये  एक साथ दो फायदें देती है इम्यून सिस्टम  तो मजबूत होगा ही साथ ही हमारे वजन को भी कम  करती है ।
ऐसे पिएं ग्रीन टी, होंगे ये फायदे ...

अलसी में  ऐंटी-एलर्जिक सीलियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।

अलसी है अमृत समान

एक चम्मच अलसी के बीज को गर्म दूध के साथ पिएं। आप अलसी पाउडर को सलाद, और दही में डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Amla fruit is one of the many qualities Jagran Special
आंवला में विटामिन सी उच्‍च मात्रा में होता है और ये एक बेहतरीन एंटीऑक्‍सीडेंट के रूप में कार्य करता है। इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करने में काफी सहायता करता है, साथ ही आंवले में मौजूद एमीनो एसिड और एंटीऑक्‍सीडेंट्स हमारे दिल को भी स्‍वस्‍थ रखने में काफी मदद करते हैं।