
कोरोना वायरस ने सभी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं ऐसे में सरकार लोगों को घरों में रहने के लिये कह रही है, लेकिन इन सबके बीच कुछ लोग घरों में सब्जियां भी स्टोर करके रख रहे हैं चलिये जानते हैं कि सब्जियों को स्टोर करते समय हमें किन- किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।

जब भी आप बाजार से मशरूम, कॉर्न्स, स्प्राउट्स जैसी चीजें लेने जायें तो इनको खरीदने से पहले सूंघे जरुर, क्योंकि
पैकेट बंद चीजें कई बार खराब भी निकल सकती हैं, अगर मशरूम, कॉर्न्स, स्प्राउट्स जैसी चीजें पुरानी होगी तो उनकी स्मेल बदल चुकी होगी।

अक्सर हम देखते हैं कि लोग आलू, प्याज को स्टोर कर लेते हैं, लेकिन टमाटर, हरा धनिया को स्टोर करके कभी न रखें. ये सब्जियां जल्दी खराब हो जाती है. जिसके सेवन से आप बीमार पड़ सकते हैं।

हमेशा हरी पत्तेदार सब्जियों को खरीदते समय ध्यान रखें कि ये ज्यादा पानी में भीगी ना हो, क्योंकि इससे सब्जियां जल्दी खराब हो जाती है. साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि पत्तेदार सब्जियों में कीड़े ना लगे हो कई बार हम इन सब बातों पर ध्यान नहीं देते और खराब सब्जियां घर ले आते हैं।

हमेशा गोभी, पत्तागोभी, बैंगन जैसी सब्जियों को खरीदते समय ध्यान रखें की इसमें छेद या कट ना लगा हो, क्योंकि छेद वाली सब्जियों में कीड़ा होने की संम्भावना ज्यादा होती है। और ऐसी सब्जियों के सेवन से हमें कई तरह की बीमारियां हो सकती है।