
गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है, गर्मियों में ना सिर्फ इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है बल्कि डाइजेशन और स्किन संबंधी भी काफी समस्याए होने लगती हैं, ऐसे में डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि गर्मी के मौसम में हम खुद को फिट रख सकें, तो चलिये जानते हैं ये कुछ खास टिप्स जिन्हें अपनाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं.

पानी को करें शामिल- बॉडी में पर्याप्त पानी होता है तो 90 प्रतिशत आप बीमारियों से लड़ सकते हैं. ज्यादा पानी पीने से शरीर का डाइजेशन भी सही बना रहता है और पेट संबंधी बीमारियां भी आपसे कोसो दूर रहती हैं. गर्मियों में बीमारियों से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं जो कि आपको लू से भी बचाकर रखता है।

कैफीन को कहें ना- गर्मीयों में अगर आप अधिक कैफीन लेते हैं तो इसका सेवन आपके डाइजेशन को प्रभावित करता है जो भविष्य में अल्सर, एसिडिटी और जलन का कारण बनता है. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप हमेशा इन बीमारियों से बचें रहें तो कैफीन के ज्यादा सेवन से बचें.
एक्सरसाइज से करें दिन की शुरुआत- शरीर में पसीने का निकलना बहुत अच्छा है क्योंकि यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है. साथ ही यह आपकी बॉडी को फिट और हेल्दी रखने में भी मदद करता है. इसलिए फिजिकली फिट रहने के लिए अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को जरुर शामिल करें।

फाइबर फूड्स को करें शामिल- अनाज, सब्जियां और फल जैसे फाइबर के बेहतरीन स्रोत वाले फूड्स डाइजेशन को दुरुस्त रखते हैं तो आप फाइबर फूड्औस को अपने भोजन में शामिल करें, इससे पेट की समस्याओं से भी आपको राहत मिलती है.

सही कपड़ों का करें चयन- गर्मी के मौसम में कपड़ों का खास ध्यान रखना चाहिए, आपको आरामदायक कपड़ो का ही प्रयोग करना चाहिए, ताकि आप खुजली और पसीने जैसी समस्या से बच सकें।