
गर्मीयों के मौसम में रंग-बिरंगे फलों की मानों बारिश होने लगती है, और ये फल देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं उतने ही हमारी सेहत को भी कई फायदे देते हैं, तो चलिये आज जानते हैं एक ऐसे फल के बारे में जिसमें आपकी सेहत का राज छुपा है। जी हां हम बात कर रहे हैं, जामुन की जिसे खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं ।
जामुन को अपनी दिनचर्या में जरुर शामिल करें क्योंकि इसे खाने से कई तरह की बीमारियों से आप बचे रहेंगे, जामुन कैंसर जैसी बीमारी के खतरे से भी आपकी रक्षा करता है, जामुन में पाया जाने वाला बायोएक्टिव फाइटोकेमिकल्स जो पॉलिफिनाल में पाया जाता है जो कि कैंसर से लड़ने में सहायक होता है. इसी के साथ फाइटोकेमिकल्स में एंथोसायनिन नामक रासायनिक तत्व पाया जाता है जो कि कैंसर बनने वाली कोशिकाओं को बनने से रोकता है।
अगर आप दस्त, उल्टी, जैसी समस्या से दूर रहना चाहते हैं तो जामुन को खाना शुरु कर दें, क्योंकि जामुन में पाया जाने वाला विटामिन ए और सी शरीर में इस तरह की समस्या से आपको बचाता है और आपके पाचन तंत्र को मजबूत रखता है।

क्या आप जानते हैं कि जामुन में विटामिन ए और सी के अलावा आयरन भी काफी मात्रा में होता है जो कि शरीर में ब्लड की समस्या को दूर करके आपके ब्लड को साफ करता है, और आपको त्वचा संबंधी समस्यायें नहीं होती अगर आप मुंहासे, दाग धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो जामुन का सेवन जरुर करें। जामुन विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है, इसलिए यह अन्य रोगों को दूर करने के साथ- साथ ये आपकी आखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है, जामुन खाने से आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
यानि ये कहना गलत नहीं होगा कि इस छोटे से फल में आपकी सेहत जुड़े कई राज छुपे हुए हैं, जो कि आपको कई रोगों से बचाकर रखते है, तो आज से ही गर्मियों में जामुन खाना शुरु कर दें और खुद को स्वस्थ रखें।