
कोरोना से बचने के लिए हर कोई घरेलु उपाय कर रहा है जो कि आज के समय को देखते हुए जरुरी भी है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसाआयुर्वेदिक काढ़ा जो आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में मदद करेगा. तो चलिये जानते हैं कम समय में बनने वाले इस चमत्कारी काढ़े के बारे में जो आपको बीमारियों से दूर रखेगा।

इस काढ़े को बनाना बहुत ही आसान है इसके लिए आप दालचीनी, काली मिर्च व अदरक को बराबर मात्रा में लें. बता दें कि ये तोनों ही चीजें पाचन शक्ति को ठीक करने का काम करती हैं. दालचीनी शरीर में वसा के टूटने में सुधार करने में मदद करने में सक्षम मानी जाती है. जबकि अदरक प्रतिरक्षा में सुधार करने में मदद करता है साथ ही बदलते मौसम से लड़ने में भी यह मदद करता है..तो चलिए जान लेते हैं कि इस काढ़े को आपको कैसे तैयार करना है।
दालचीनी- 1 स्टिक
काली मिर्च- एक चुटकी
अदरक- 1/2 चम्मच, कसा हुआ
काढ़ा बनाने की विधि – एक कटोरे में पानी लें अब इसे उबलने दें. इसके बाद जब पानी अच्छी तरह से उबल जाये तो इसमें दालचीनी, काली मिर्च,अदरक को डालें और थोड़ी देर पकने दें. इसके बाद इस काढ़े ठंड़ा होने दें. उसके बाद इसका सेवन करें, आप इस काढ़़े को दिन में दो बार भी पी सकते हैं। जो कि आपको जल्द से जल्द फायदा देगा।