दिल्ली में 20 हज़ार पहुंची कोरोना टेस्टिंग, अब सस्ती होगी जांच

Kejriwal isolates himself with sore throat and fever, to be tested ...

देश की राजधानी दिल्ली में  कोरोना संकट  लगातार बढ़ता ही जा रहा है.  केजरीवाल सरकार ने इससे निपटने के लिए टेस्टिंग की संख्या बढाने का काम शुरु कर दिया है. केंद्र सरकार के आदेशों का पालन करते हुए  गुरुवार को 20 हाजर सैंपलों की जांच की गई। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने टेस्टिंग की बढ़ती संख्या पर खुशी प्रकट की है। उन्होंने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि अब दिल्लीवसियों को टेस्ट कराने में कोई समस्या नहीं होगी। आने वाले दिनों में इस से भी बहुत अधिक टेस्टिंग की जाएगी।

भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ...

आपको बता दें कि  दिल्ली में जो टेस्ट पहले 4500 रुपये में होता था, उसके लिए अब सिर्फ 2400 रुपये चुकाने होंगे। गृहमंत्रालय की तरफ से दिल्ली सरकार को ये आदेश दिया गया है। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार के आदेश का पालन करते हुए जांच की कीमतों को घटाने की घोषणा की।

गुरुवार से हॉटस्पॉट जोन में रैपिड एंटीजन किट से जांच शुरु कर दी गई है।  जिनका रिजल्ट कोरोना नेगेटिव आएगा उसको पक्का करने के लिए उनका आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया जाएगा। संक्रमित पाए जाने पर फिर से जाँच  की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली को फिलहाल 50,000 एंटीजन किट मिल चुकी है। इस किट के जरिये कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 15 से 30 मिनट में मिल जाएगी।