
ये खबर एफिल टॉवर के दीवानों के लिए खुशखबरी लेकर आयी है. जी हां कोरोना के खतरे के कारण इसे बंद कर दिया गया था. लेकिन अब इसे 25 जून यानी आज से खोलने की तैयारी की जा चुकी है.
पेरिस में कोरोना वायरस के चलते टॉवर को बंद किया गया था. बता दें कि 324 मीटर ऊंचे इस टॉवर को हर कोी देखना चाहता है. लेकिन कोरोना के चलते इसका दीदार करना मुश्किल हो गया था. लेकिन एफिल टॉवर प्रेमी इसे अब दोबारा देख सकेंगे.

बता दें कि अब इसमें थोड़े बदलाव जरुर हुए हैं. लोग एफिल टॉवर तक नहीं जा सकेंगे. साथ ही टॉप फ्लोर पर पहुंचाने वाले एलिवेटर्स को अभी बंद ही रखा जायेगा. लोगों के लिए सिर्फ पहली और दूसरी मंजिल ही खोली जाएगी.
लेकिन जो भी हो ये खबर एफिल टॉवर के दीवानों को खुश करने वाली है क्योंकि बदलाव ही सही लेकिन वो एफिल टॉवर का दीदार कर सकेंगे।