
बिग बी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब अभिनेता अनुपम खेर की मां भी कोरोना पॉजिटिव पायीं गई हैं। बता दें किइस बात की जानकारी खुद अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी।
This is to inform all that my mother Dulari is found Covid + (Mildly). We have admitted her into Kokilaben Hospital. My brother, bhabhi & niece inspite of being careful have also tested mildly positive.I got myself tested as well & I have tested negative. @mybmc is informed.!🙏 pic.twitter.com/EpjDIALft2
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 12, 2020
वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि उनकी मां को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया है, उन्होंने बताया कि उनके भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, आपको बता दें कि अनुपम खेर का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है।
इससे पहले अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 11 जुलाई देर रात अमिताभ ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्विट करते हुए दी ।
T 3590 -I have tested CoviD positive .. shifted to Hospital .. hospital informing authorities .. family and staff undergone tests , results awaited ..
All that have been in close proximity to me in the last 10 days are requested to please get themselves tested !— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 11, 2020
ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने कहा कि मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं, इसके बाद अस्पताल में भर्ती हो गया हूं, मेरे परिवार के लोगों और स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।