अनुपम खेर के परिवार पर कोरोना संकट, माँ सहित चार लोग संक्रमित

Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan Coronavirus Positive: Anupam ...

बिग बी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब अभिनेता अनुपम खेर की मां भी कोरोना पॉजिटिव पायीं गई हैं।  बता दें किइस बात की  जानकारी खुद अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी।

वीडियो को शेयर  करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि उनकी मां को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया है,  उन्होंने बताया कि उनके भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, आपको बता दें कि अनुपम खेर का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है।

इससे पहले  अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 11 जुलाई  देर रात अमिताभ ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्विट करते हुए दी ।

ट्वीट में  अमिताभ बच्चन  ने कहा कि मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं, इसके बाद अस्पताल में भर्ती हो गया हूं, मेरे परिवार के लोगों और स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।