
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कम खर्च में आप अपने घर को कैसे सजा सकते हैं, जो भी आपके घर आयेगा वे देखता ही रह जायेगा, तो चलिये जानते हैं घर के मेकओवर टिप्स जिससे हर कोई आपके घर की तारीफ करेगा।
1- अगर आप पुराने फर्नीचर से बोर हो गये हैं और इसे बदलने की सोच रहे हैं तो, ऐसा करने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं, जी हां आप इन पुरानी टेबल कुर्सियों को दूसरे इस्तेमाल में भी ला सकते हैं। आप पुरानी कुर्सी को बेडसाइड टेबल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, फिर केन स्टूल जिसमें छेद हो गया हो उसे ट्रे से ढंककर उसपर रीडिंग लैंप, फ्लावर वास या अलार्म क्लॉक रख सकती हैं।

2- वायर प्लेट हैंगर्स लें और उसपर अलग-अलग रंग और साइज की प्लेट्स सजाएं। इससे आपकी बोरिंग और प्लेन दीवार को ड्रमैटिक लुक मिलेगा।
3- घर में फ्लावर वास में ताजे फूल लगाएं या फिर लिविंग रूम के एक कोने में कंकड़ पत्थर और सीप सजा दें। अलग-अलग साइज के शंख या खाली कांच के ग्लास में रेत भरकर आप अपने घर के शांत कोने में नई जान डाल सकते हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है।

4- आप मोमबत्तियां जलाकर घर के किसी खाली हिस्से की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं, इसके लिए आपको करना होगा बस ये काम कि किसी खाली पड़े टेबल पर अलग-अलग रंग और साइज की मोमबत्तियां रखें और फिर देखें आपका घर कितना खूबसूरत लगता है।
5- आपको घर की दीवारों पर भी ध्यान देना होगा, जी हां घर की दीवारे भी जरुरी है जिससे घर देखने में आकर्षक लगे, इसके लिए बड़ी सी पेटिंग लेकर उस दीवार पर टांग दें, ऐसा करने से भी घर की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।