
सिंगर जैनिफर लोपेज़ अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं, हाल ही में जैनिफर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया । बता दें कि जैनिफर ने पहली बार टेलीविज़न पर फ़ॉक्स श्रृंखला साउथ सेंट्रल में काम शुरू किया, लोपेज़ को फिल्म सेकंड चान्सेस और होटल मालिबू में गेस्ट के रुप में देखा गया था।
लोपेज़ की पर्दे पर पहली गंभीर भूमिका ग्रेगरी नावा की 1995 ड्रामा फिल्म माई फ़ैमिली थी, जिसमें उन्होंने 1920 के दशक की युवा मारिया का रोल किया था।
साल 1996 में, उन्होंने फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला की रॉबिन विलियम्स अभिनीत 1996 कॉमेडी जैक में को स्टार अभिनय के लिए एश्ले जड और लॉरेन हॉली को हराया.और यही वजह है कि जैनिफर लगातार अपने करियर में आगे बढ़ती रहीं। और आज उनको शायद ही कोई ऐसा होगा जो उनके बारे में जानता नहीं होगा।